{"_id":"5c59cc78bdec2273a25634c0","slug":"11549388920-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में छात्रा की मौत
Tue, 05 Feb 2019 11:18 PM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
माैत की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खड्डा। कस्बे की बारहवीं की छात्रा की मंगलवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। खड्डा नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार की इस छात्रा के पिता नौकरी करते हैं। मां इलाज कराने बाहर गई थीं। घर पर छात्रा के अलावा बुजुर्ग नाना और रिश्तेदारी से आई दस वर्ष की लड़की थी। लड़की यहीं रहकर पड़ती है। सुबह छात्रा का कमरा अंदर से बंद था।
कुछ देर खटखटाने के बाद लड़की यह सोचकर कि देर तक जगी रही होगी, वह पढ़ने चली गई। लौटकर आई तब भी फाटक बंद था। अनहोनी की आशंका से उसने आसपास के लोगों को बुलाया। दरवाजा अंदर से बंद देख लोगों ने उसे तोड़ा तो छात्रा का शव छत के कुंडेे लटकता मिला।
इसके बाद लोगों में तरह तरह की चर्चा शुरू हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे पिता व अन्य परिजनों ने शाम को छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया। छात्रा ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसे लेकर लोगों में काफी चर्चा रही।