फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   फुटबॉल: तीन की जगह बदल सकेंगे पांच खिलाड़ी

फुटबॉल: तीन की जगह बदल सकेंगे पांच खिलाड़ी

Fri, 11 Jan 2019 12:35 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Fri, 11 Jan 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
फुटबॉल: तीन की जगह बदल सकेंगे पांच खिलाड़ी
football in india
विवेक सिंह
विज्ञापन

गोरखपुर। फुटबॉल प्रतियोगिताओं के दौरान होने वाले मैच में अब तीन की जगह पांच खिलाड़ियों को बदला जा सकेगा। इससे राष्ट्रीय से लेकर राज्य स्तरीय मुकाबलों के दौरान कोच और कप्तान भरोसेमंद खिलाड़ियों को मैच में उतार सकेंगे। नए नियम से फुटबॉल प्रतियोगिताओं का रोमांच और भी बढ़ जाएगा। ऑल इंडिया फुटबाल फेेडरेशन ने प्रयोग के तौर पर इसे लागू करने की नियमावली सभी फुटबॉल संघ को भेजी है। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भी नई नियमावली के मुताबिक ही मैच हो रहे हैं।
पिछले वर्ष तक अंतरराष्ट्रीय के साथ साथ राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में मैच के दौरान तीन खिलाड़ियों को बदलने की अनुमति फीफा (फुटबाल की अंतरराष्ट्रीय मानिटरिंग बॉडी) ने दी थी। मगर फुटबॉल के प्रति बढ़ती दीवानगी और मुकाबले को रोमांचक बनाने के लिए सत्र 2018-19 के दौरान प्रयोग के तौर पर तीन की जगह पांच खिलाड़ियों को बदलने की नियमावली ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को भेजा। ताकि मैच के दौरान अगर कोई खिलाड़ी अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर रहा है तो कोच और कप्तान की सहमति पर उसकी जगह दूसरे खिलाड़ी को ग्राउंड पर उतारा जा सकेगा। फेडरेशन ने इसे सहर्ष स्वीकार करते हुए प्रतियोगिताओं में लागू किया। विशेषज्ञों की मानें तो फीफा की ओर से भी जल्द ही इसे औपचारिक रूप से लागू करने की घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन


फुटबॉल की राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में होने वाले मैच में तीन की जगह पांच खिलाड़ियों को बदला जा सकेेगा। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन का नियम सभी फुटबॉल संघ तक पहुंच गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता नई नियमावली के मुताबिक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एके पांडेय, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed