फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सेहत के साथ महिला सशक्तिकरण का संकल्प

सेहत के साथ महिला सशक्तिकरण का संकल्प

Wed, 05 Dec 2018 12:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 05 Dec 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
सेहत के साथ महिला सशक्तिकरण का संकल्प
कैंप में लोगों का निशुल्क इलाज किया गया। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। खुद को बीमार और कमजोर मानकर घरों से निकली महिलाएं अमर उजाला के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर से मुसीबत में फंसी नारी का सहारा बनने का दृढ़ संकल्प लेकर घर लौटीं। अमर उजाला की ‘अपराजिता’ मुहिम के शिविर का आयोजन मंगलवार को बेतियाहाता मलिन बस्ती किया गया। इसमें आए लोगों ने मुफ्त चिकित्सकीय परामर्श और दवाओं के साथ ‘अपराजिता’ अभियान का फार्म भर नारी सशक्तिकरण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन सुबह 11 बजे जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राज कुमार गुप्ता ने किया। शिविर में जिला अस्पताल के वरिष्ठ बालरोग विशेषज्ञ डॉ. आरके पांडेय, मित्तल आई हॉस्पिटल बेतियाहाता की आई सर्जन डॉ. कीर्ति अग्रवाल, टेक्नीशियन ब्रज मिश्र, कर्व डेंटल स्टूडियो अलहलादपुर की डॉ. अर्पिता सिंह, टेक्नीशियन रूपेश मिश्र, जिला महिला चिकित्सालय की डॉ. बुशरा फातिमा लारी, फार्मासिस्ट बीपी वर्मा, राजेंद्र, सोनबाला और सुनीता ने 170 मरीजों को परामर्श दिया। कैंप में 103 मरीजों को मुफ्त दवा दी गई।
विज्ञापन

इनका योगदान रहा सराहनीय

कैंप के सफल आयोजन में पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ‘सोनू’, शत्रुजीत त्रिपाठी, चारू यादव, देवनाथ उपाध्याय और शिवचंद जैन का सराहनीय योगदान रहा।

महिलाओं पर अत्याचार अब नहीं सहूंगी

कैंप में व्यवस्था काफी अच्छी थी। डॉक्टरी सलाह के साथ दवा भी मिल गई। महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने का हौसला भी जगाया गया। यह सराहनीय पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मीना देवी

कैंप में दवा और राहत दोनों मिली

सोचा था कि कैंप में डॉक्टर तो देख लेंगे लेकिन दवा कहां से खरीदूंगी। लेकिन यहां आकर पता चला कि दवा भी मुफ्त दी जा रही है। बहुत अच्छी व्यवस्था थी। ऐसे आयोजन समय-समय पर होने चाहिए।
- मनीषा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed