{"_id":"5bdf3923bdec2269385b697e","slug":"11541355811-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चालकों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर चालकों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर चालकों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
परमिट के बगैर ट्रैक्टर ट्राली के संचालन पर रोक लगाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। व्यावसायिक परमिट धारक ट्रैक्टर चालकों ने रविवार को शिकारपुर चौराहे पर गोरखपुर-महराजगंज मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। करीब घंटे भर जाम के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम समाप्त कराया। ट्रैक्टर चालक परमिट के बगैर ट्रैक्टर ट्राली के संचालन पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे।
चालक शत्रुघन गुप्ता का कहना है कि जिले के अधिकांश चालक नियमानुसार ट्रैक्टर टेलर का आल यूपी व्यावसायिक परमिट लेकर सरकार को टैक्स दे रहे हैं लेकिन आसपास के जिलों के चालक बगैर परमिट के ट्रैक्टर ट्राली का संचालन कर रहे हैं। इससे जिले के ट्रैक्टर चालकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। उनका कहना था कि जिले में चल रहे बिना परमिट के वाहनों का संचालन बंद करा दिया जाए तो उनका आर्थिक नुकसान नहीं होगा। मोहन पटेल ने चेतावनी दी कि परमिट के बगैर चल रहे ट्रैक्टर ट्राली अविलंब बंद नहीं कराए गए तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अरविंद प्रजापति, आत्माराम प्रजापति, शत्रुघन गुप्ता, अमर, जितेंद्र, वकील यादव, श्रवण यादव, मोती लाल यादव, सुभाष गुप्ता, छेदी खां, अबुल हसन, संदीप चौधरी, भोलेश्वर जायसवाल, छोटेलाल, भोला यादव आदि शामिल रहे।