फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   छात्राओं का धरना

छात्राओं का धरना

Tue, 02 Oct 2018 10:13 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं का धरना
फोटो
विज्ञापन

लक्ष्मीबाई छात्रावास गेट पर चार घंटे छात्राओं का धरना
- बिजली-पानी की बदतर आपूर्ति और गंदगी से थीं नाराज
- मुख्य नियंता के आश्वासन पर समाप्त किया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के रानी लक्ष्मीबाई महिला छात्रावास में बिजली-पानी की बदहाल व्यवस्था और गंदगी आदि समस्याओं से नाराज छात्राओं ने चार घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। छात्राएं कुलपति को बुलाने की मांग पर अड़ी थीं। इसी बीच कुछ छात्र भी पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। चीफ प्राक्टर प्रो. गोपाल प्रसाद ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि बुधवार तक सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा, इसके बाद धरना समाप्त हुआ।

सुबह 11 बजे से धरना दे रही छात्राओं ने बताया कि समस्याओं से पहले ही विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत करा दिया गया था। हास्टल में दो महीने से पानी नहीं आ रहा है। दिनचर्या प्रभावित होती है। पेयजल बाहर से खरीद रहे हैं। हंगामे की सूचना पर कैंट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। धरने पर बैठने वालों में अंकिता राय, अमृता गुप्ता, सौम्या गौड़, मनीषा पासवान, प्रगति मिश्रा, प्रतिमा प्रजापति, प्रीति राज, विशाखा गुप्ता, सौम्या, निकिता गुप्ता, विद्या, प्रिया, नेहा सिंह, रिद्धि, नैन्सी सिंह, मानसी सिंह, अंजली शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed