{"_id":"5b3bd5514f1c1b78468b46f8","slug":"11530647889-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 गैरहाजिर शिक्षकों के कटेंगे वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 गैरहाजिर शिक्षकों के कटेंगे वेतन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल खुलने के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति जांचनी शुरू कर दी है। मंगलवार को विभाग की टीम ने बीएसए बीएन सिंह की अगुवाई में चार ब्लॉकों के 11 प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान 10 विद्यालयों में गैर हाजिर मिले 10 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।
गैरहाजिर शिक्षकों की सबसे ज्यादा संख्या गगहा ब्लॉक में रही। यहां पांच शिक्षक नदारद रहे। मंगलवार की सुबह 9 बजे से शुरू हुए अभियान के तहत शिक्षा विभाग की टीम सबसे पहले कैंपियरगंज के प्राथमिक विद्यालय खजुरगांवा, गोपालपुर और तालबजरहा पहुंची जहां एक-एक शिक्षक गैरहाजिर मिले। इसके बाद टीम ने बांसगांव के प्राथमिक विद्यालय जमंतीपुर, भैसहींबुजुर्ग का निरीक्षण किया। यहां भी एक-एक शिक्षक अनुपस्थित मिले।
इसके बाद टीम गगहा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हड़हा, अंकुशी, भगमआ, दादुपार, सुखरहा पहुंची यहां भी एक-एक शिक्षक गैरहाजिर मिले। बीएसए ने गैरहाजिर सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जारी किया है। पिपराईच ब्लाक के तीन शिक्षकों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया है।