फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   राष्ट्रीय स्तर पर सिद्धार्थनगर के गांव को मिलेंगे दो पुरस्कार

राष्ट्रीय स्तर पर सिद्धार्थनगर के गांव को मिलेंगे दो पुरस्कार

Mon, 09 Apr 2018 11:34 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 09 Apr 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर पर सिद्धार्थनगर के गांव को मिलेंगे दो पुरस्कार
हसुड़ी औसानपुर गांव का प्राथमिक विद्यालय - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के सबसे पिछड़े जिलों में शुमार सिद्धार्थनगर की एक छोटी सी ग्राम पंचायत ने राष्ट्रीय स्तर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भनवापुर ब्लाक के हसुड़ी औसानपुर गांव को देश की उन 20 ग्राम पंचायतों में चुना गया है, जिसे केंद्र सरकार की ओर से नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम पुरस्कार दिया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए यूपी से सिर्फ एक गांव का ही चयन हुआ है। केंद्र सरकार के ही पं.दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए भी इसी गांव ने बाजी मारी है। जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ई-गवर्नेंस की श्रेणी में इस ग्राम पंचायत को यह पुरस्कार दिया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए पूरे देश से 180 और प्रदेश से 30 ग्राम पंचायतों को चुना गया है। सोमवार को इसकी सूचना मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


विकास के विभिन्न मापदंडों पर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली पंचायतों को केंद्र सरकार सम्मानित कर रही है। वर्ष 2016-17 के कार्यों के आधार पर पंचायतों से आवेदन मांगें गए थे। विभिन्न मापदंडों पर आकलन के बाद हसुड़ी औसानपुर ग्राम पंचायत को ई-गर्वनेस श्रेणी में दोनों पुरस्कारों के लिए चुना गया है। सोमवार को ग्राम प्रधान दिलीप कुमार त्रिपाठी के जरिए यह सूचना गांव में पहुंचते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। सिद्धार्थनगर के लिए यह पुरस्कार इसलिए भी खास है कि यह देश के उन 115 जिलों में शामिल हैं, जिन्हें नीति आयोग ने सबसे पिछड़ा माना है।ग्राम प्रधान ने बताया कि गत वर्ष 24 अप्रैल को लखनऊ में पंचायत सशक्तिकरण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर व्यक्ति को अपने क्षेत्र में बेहतर काम कर एक मुकाम हासिल करने को प्रेरित किया था।
विज्ञापन


हसुड़ी औसानपुर गांव इसलिए खास
कुल 1041 लोगों की आबादी वाला हसुड़ी औसानपुर गांव के हर कोने पर वाई-फाई, पब्लिक एड्रेस सिस्टम मौजूद है। डिजिटल हसुड़ी के नाम से गांव का अपना वेबसाइट है, इस पूरे गांव के हर परिवार, हर मकान और हर प्लॉट का विवरण गूगल पर अपलोड है। एक क्लिक में ही लोग किसी भी परिवार का विवरण जान सकते हैं। सामाजिक समरसता के मद्देनजर गांव के हर घर गुलाबी रंग से रंगा हुआ है। इसे पिंक स्मार्ट विलेज के रूप में भषी पहचान मिली है। टाइल्स-मार्बल लगे प्राथमिक विद्यालय में आधुनिक शौचालय, साफ-स्वच्छ परिसर, स्मार्ट क्लोसज की सुविधा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेहतर स्वच्छता के लिए लुचुइयां गांव का चयन
सिद्धार्थनगर। पं.दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए हसुड़ी औसानपुर के साथ जिले के शोहरतगढ़ ब्लाक के लुचुइयां गांव का भी चयन हुआ है। इस गांव को बेहतर सेनीटेशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। लुचुइयां के प्रधान पवन मिश्र हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिले के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। केंद्र सरकार की दो प्रतिष्ठित पंचायत पुरस्कारों के लिए जिले की दो पंचायतों का चयन हुआ है। इसमें भी हसुड़ी औसानपुर पहला गांव है, जिसे दोनों पुरस्कार प्राप्त होंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed