फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सीमा पार करने की कोशिश में तीन महिलाएं पकड़ी गईं

सीमा पार करने की कोशिश में तीन महिलाएं पकड़ी गईं

Thu, 08 Mar 2018 11:15 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 08 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
सीमा पार करने की कोशिश में तीन महिलाएं पकड़ी गईं
सिद्धार्थनगर। नेपाल पुलिस ने बृहस्पतिवार को संदिग्ध हाल में सीमा पार करने की कोशिश करने वाली तीन महिलाओं को धर दबोचा, जबकि एजेंट फरार होने में कामयाब हो गया। महिलाओं को भारतीय सीमा अलीगढ़वा के पास से पकड़ा गया है। वे नेपाल के उदयपुर, सिंधुपाल चौक व गोरखा जिले की निवासी हैं। माना जा रहा है कि महिलाओं को खाड़ी देश भेजने के लिए लाया जा रहा था। नेपाल पुलिस एजेंट की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


नेपाल पुलिस के अनुसार जवान चाकरचौड़ा में गश्त रहे थे। इसी दौरान तीन महिलाएं सीमा पार करने की कोशिश करती दिखीं। शंका होने पर महिला पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पूछताछ में तीनों हड़बड़ा गईं। कुछ देर बाद बताया कि एक एजेंट के माध्यम से पकड़ी बाजार (नेपाल) पहुंचे थे।
विज्ञापन


एजेंट ने अलीगढ़वा स्टैंड पर मिलने के लिए कहा था। वे उसका नाम नहीं बता सकीं। पुलिस ने महिलाओं को साथी नामक स्वयंसेवी संस्था के सुपुर्द कर परिजनों को सूचित कर दिया है। इस संबंध में पुलिस प्रवक्ता डीएसपी कपिलवस्तु नरेंद्र कार्की ने कहा कि महिलाओं के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed