फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   याेगी ने विपक्षियों पर बोला हमला, विकास में बताया बाधक

याेगी ने विपक्षियों पर बोला हमला, विकास में बताया बाधक

Mon, 26 Feb 2018 08:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 26 Feb 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
याेगी ने विपक्षियों पर बोला हमला, विकास में बताया बाधक
कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला बोला। लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के क्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी विकास में बाधक हैं। सबने मिलकर चीनी मिलों को बेचा और बंद करने का काम किया। भाजपा सरकार विकास की राह पर आगे बढ़ रही है। इसी का नतीजा है कि पिपराइच चीनी मिल का शिलान्यास हुआ। जल्द ही चीनी मिल चलने लगेगी। इससे पिपराइच के विकास की गति और तेज होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने पहले पिपराइच, फिर गोरखपुर क्लब में बूथ स्तरीय सम्मेलन में हिस्सा लिया। इसके बाद जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ला के लिए वोट मांगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया है। बहन, बेटियां सुरक्षित हैं। जो अपराधी खुलेआम घूमते थे, वे अब जेल में हैं। भाजपा ने एक कार्यकर्ता को लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है। गोरखपुर की जनता का स्नेह हमेशा मिलता रहा है। इसी वजह से वह पांच बार सांसद बने। योगी सरकार का मुख्य एजेंडा विकास है। सरकार इसी राह पर आगे बढ़ रही है। अगले कुछ सालों में युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। यूपी में चार लाख लाख 29 हजार करोड़ रुपये के निवेश पर सहमति बनी है। निवेश हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाएं तो जीत निश्चित मिलेगी। गोरखपुर में अरबों रुपये का निवेश हुआ है। एम्स, खाद कारखाना, चीनी मिल का बड़ा लाभ यहां के लोगों को मिलेगा।

आज तीन जनसभाएं करेंगे योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को तीन जनसभा और बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे। सहजनवां, पीपीगंज और खोराबार में उनकी जनसभाएं होनी हैं।

योगी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र   
सदर संसदीय सीट के भाजपा उम्मीदवार उपेंद्र शुक्ला की जीत की रणनीति के साथ सोमवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर क्लब में कार्यकर्ताओं को उनकी ताकत का एहसास कराते हुए उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता खुद को उपेंद्र शुक्ला मानकर वोटरों के चौखट पर दस्तक दे। जैसे उनके चुनाव में बिना किसी निर्देश और नेतृत्व के कार्यकर्ता खुद अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे, उपेंद्र के लिए भी वह वैसी ही भूमिका निभाएं। योगी ने कहा कि चंद दिनों के भीतर लाखों मतदाताओं के घर तक उनका या पार्टी प्रत्याशी का पहुंच पाना मुमकिन नहीं है। ऐसे में कार्यकर्ताओं क ी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। हर कार्यकर्ता संगठन का अहम हिस्सा है। उपेंद्र की जीत, संगठन और कार्यकर्ताओं की जीत होगी।  

हर जिम्मेदारी पर खरे उतरे उपेंद्र 
संगठन के प्रति उपेंद्र की निष्ठा और सक्रियता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश या केंद्र में भाजपा की सरकार हो या न हो। मान-सम्मान मिले या नही मिले, संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी वह उसपर खरे उतरे। उन्होंने हमेशा विचारधारा और संगठन के साथ जुड़कर काम किया है। 

गोरखपुर की जनता का कर्ज है मुझपर
मुख्यमंत्री ने जनता से खुद को जोड़ा और कहा कि गोरखपुर की जनता का उनपर कर्ज है। न केवल संसदीय क्षेत्र बल्कि पूरे जिले की समस्याओं के लिए यहां की जनता उनके साथ सड़कों पर उतरती रही है। पांच बार सांसद बनाया। यह कभी भूल सकते। विकास के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। सरकार बिना भेदभाव के न केवल गोरखपुर बल्कि प्रदेश के 75 जिलों में विकास कार्य करा रही हैं। हर जिले के विकास के लिए आठ हजार करोड़ के  निवेश के साथ ही अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं। 


इन्होंने भी कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स 
उपचुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, केंद्रीय राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल, सांसद कमलेश पासवान, एमएलसी देवेेंद्र प्रताप सिंह, विधायक डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिए। इस दौरान मेयर सीताराम जायसवाल, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, डॉ सत्या पांडेय, विनोद पांडेय, राकेश सिंह पहलवान समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed