फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गीडा के व्यापारियों की शिकायत पर डीएम ने दिया आदेश, नक्शा पास करने में देरी की होगी जांच

गीडा के व्यापारियों की शिकायत पर डीएम ने दिया आदेश, नक्शा पास करने में देरी की होगी जांच

Sat, 30 Dec 2017 08:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 30 Dec 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
गीडा के व्यापारियों की शिकायत पर डीएम ने दिया आदेश, नक्शा पास करने में देरी की होगी जांच
गीडा। - फोटो : Amar Ujala
डीएम राजीव रौतेला ने कहा कि नक्शा पास करने में देरी से अगर किसी उद्योगपति को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है तो इसके लिए सीधे गीडा के अधिकारी ही जिम्मेदार हैं। नक्शा पास करने में देरी क्यों हुई, इसकी जांच होगी। इसके लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक में डीएम ने ब्याज माफी मुद्दे पर चर्चा के दौरान ये आदेश दिया। दरअसल, गीडा में औद्योगिक प्लाटों के आवंटन के बाद भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए बिना ही आवंटियों पर समय विस्तारण शुल्क लगा दिया गया। कई उद्योगपतियों के प्रस्तावित नक्शे को पास करने में भी देरी की गई। इससे गीडा के 29 उद्योगपतियों को ब्याज के रूप में करोड़ों रुपये चुकाने का अल्टीमेटम दे दिया गया। उद्योगपति लंबे अरसे से इसका विरोध कर रहे हैं। इसी मुद्दे पर डीएम रौतेला ने शनिवार को यह आदेश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गीडा के अधिकारियों को टालमटोल वाले रवैए में बदलाव करना होगा। उद्योगपतियों की समस्याओं को दूर करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आदेश दिया कि 20 जनवरी को गीडा में उद्योगपतियों की समस्याओं के निपटारे के लिए उद्योग समाधान दिवस लगाया जाए और मौके पर ही समस्याएं निस्तारित किए जाएं। परिणाम अच्छा मिला तो हर माह इसका आयोजन होगा। उन्होंने गीडा में स्ट्रीट लाइट न जलने, नालियों की सफाई, औद्योगिक क्षेत्र संतोष नगर में सड़क के किनारे अवैध निर्माण हटवाने, इंडस्ट्रियल एरिया में कूड़ा गिराने, गीडा में आंतरिक सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने, औद्योगिक प्लॉटों की रजिस्ट्री कराने में लगी बैंक गारंटी वापस करने के संबंध पर भी विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों के अलावा चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष प्रमोद मसकरा, उपाध्यक्ष आरएन सिंह, सचिव प्रवीण मोदी, आकाश जालान, हरिहर सिंह, सुमित कक्कड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed