फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अफ्रीका जाएंगे गोरखपुर के दो पहलवान

दक्षिण अफ्रीका जाएंगे गोरखपुर के दो पहलवान

Wed, 06 Dec 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 06 Dec 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
अफ्रीका जाएंगे गोरखपुर के दो पहलवान
चंद्रविजय सिंह, अमरनाथ। - फोटो : Amar Ujala
दक्षिण अफ्रीका में 13 से 17 दिसंबर तक आयोजित होने जा रही सीनियर कॉमनवेल्थ कुश्ती प्रतियोगिता में गोरखपुर का भी प्रतिनिधित्व होगा। पहलवान अमरनाथ यादव जहां प्रतियोगिता में भारत की ग्रीको रोमन टीम से प्रतिभाग करेंगे, वहीं चंद्रविजय सिंह भारतीय टीम के कोच की भूमिका में होंगे। मूल रूप से मेरठ की निवासी तथा पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ में कार्यरत गार्गी यादव का चयन भी हुआ है।
विज्ञापन


इंदौर में 16 से 19 नवंबर तक आयोजित सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में रेलवे की ओर से खेलते हुए अमरनाथ यादव और गार्गी यादव ने रजत पदक जीता था। इसी के आधार पर भारतीय टीम में दोनों पहलवानों को चुना गया है। मूल रूप से गोरखपुर के भौवापार निवासी अमरनाथ पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर में कार्यरत हैं। वह 82 किलोग्राम भारवर्ग में टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। अमरनाथ पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। गार्गी 63 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


मूल रूप से जनपद के डेरवा बड़हलगंज के निवासी चंद्रविजय को भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है। भारतीय टीम 12 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगी। इस उपलब्धि पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष एके सिंह, उपाध्यक्ष श्रीश चंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री पीके अग्रवाल, सीपीआरओ संजय यादव, कुश्ती सचिव जेपी सिंह, एमएन राय, उमेश प्रताप सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed