फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का बिहार में डेरा

हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का बिहार में डेरा

Sun, 03 Dec 2017 11:49 PM IST
deoria
deoria Updated Sun, 03 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का बिहार में डेरा
- फोटो : ANI
देवरिया। हत्या के छह दिन बाद भी दंपती के कातिल पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस बिहार में आरोपियों के रिश्तेदारों और करीबियों के घर दबिश दे रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। खामपार थाना क्षेत्र के बांसदेवपुर उर्फ गोबरही गांव में मंगलवार शाम रामदरश यादव और उसकी पत्नी इंदू देवी की पट्टीदारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बीचबचाव करने गई बेटी रिंकू गोली लगने से घायल हो गई। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों पर हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी हैं। बनकटा और खामपार थाना क्षेत्र के दो गांवों को छोड़ आरोपियों की सभी की रिश्तेदारियां सिवान और गोपालगंज जिले में हैं। रिश्तेदारों के घर दबिश दे रही पुलिस को सिर्फ बुजुर्ग महिलाएं घर पर मिल रहीं हैं। रिश्तेदार भी घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस टीम तीन दिनों से बिहार में डेरा डाले हुए है। आरोपियों और रिश्तेदारों का मोबाइल फोन स्विच आफ है। इसके चलते पुलिस को सर्विलांस से भी कोई मदद नहीं मिल पा रही है। खामपार एसओ मीथिलेश राय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के घर दबिश दी जा रही है। लेकिन अभी सफलता नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed