फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   देवरिया में पुलिस पर हमला, दरोगा-सिपाही को पीटा

देवरिया में पुलिस पर हमला, दरोगा-सिपाही को पीटा

Mon, 23 Oct 2017 11:02 PM IST
deoria
deoria Updated Mon, 23 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
देवरिया में पुलिस पर हमला, दरोगा-सिपाही को पीटा
सकतुआ गांव के पगरा टोला में सोमवार सुबह अवैध तरीके से पेड़ काटने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। - फोटो : अमर उजाला
कंचनपुर/बघौच घाट (देवरिया)।सकतुआ गांव के पगरा टोला में सोमवार सुबह अवैध तरीके से पेड़ काटने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। सिपाही और दरोगा को दौड़ाकर पीटने के साथ ही यूपी-100 की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। सूचना मिलने पर तरकुलवा थाने से और फोर्स पहुंची तथा मौके से सात लोगों को हिरासत में ले लिया। दरोगा की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया, जबकि तीन को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह पेड़ काटने का विवाद एक ही परिवार के लोगों में गहराया। आरोप है कि कैलाश नामक शख्स ने बेटे सुचित व परिवार की महिलाओं को साथ लेकर शीशम का पेड़ काटना शुरू किया। कैलाश के भाइयों ने इस कोशिश को विवादित जमीन पर पेड़ का अवैध कटान बताते हुए ग्राम प्रधान से शिकायत की। ग्राम प्रधान के पति ने 100 नंबर पर डायल करके पुलिस को सूचना दी तो दरोगा प्रमोद श्रीवास्तव सिपाही एसके यादव के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति स्पष्ट होने तक पेड़ न काटने की बात कही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पेड़ का कटान जारी रखने की बात कहते हुए कैलाश व उनके साथ मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों ने दरोगा व सिपाही को घेर लिया। टूट पड़ने की शैली में आगे आईं महिलाओं ने दरोगा की वर्दी अस्तव्यस्त कर दी और शोल्डर पर लगे सितारे नोच डाले। दरोगा और सिपाही के साथ मारपीट करते हुए गाड़ी पर पत्थर बरसाने लगे। दोनों ने किसी तरह बचते-बचाते तरकुलवा थाने को सूचना दी।
विज्ञापन


कुछ ही देर में थाना प्रभारी शशांक शेखर राय, पथरदेवा चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सख्ती के साथ हमलावरों की घेराबंदी की। मौके से कैलाश, उनकी पत्नी इसरावती, बेटी सीमा, वंदना, बेटे सुचित सहित कैलाश के पिता पूजन गौड़ को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले आई। दरोगा प्रमोद श्रीवास्तव की तहरीर पर कैलाश, सुचित, इसरावती, सीमा के खिलाफ मारपीट, सरकारी टीम से अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने का केस दर्ज किया। सीओ सिटी संदीप सिंह ने बताया कि चारों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed