{"_id":"59e265894f1c1b6d548b74e8","slug":"11508009353-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रनेता भी ठोकेंगे चुनावी ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रनेता भी ठोकेंगे चुनावी ताल
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
छात्रसंघ चुनाव न होने से निराश पदाधिकारियों को अब नगर निकाय चुनाव का सहारा मिल गया है। कई छात्रनेता ऐसे हैं, जो चुनावी ताल ठोकने की तैयारी में हैं। पोस्टर, बैनर के सहारे दावेदारी भी पेश की जा रही है।
लिंगदोह समिति की सिफारिशों के हिसाब से छात्रसंघ चुनाव कराने के आदेश के बाद गोरखपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन शांत बैठ गया है। चुनाव कराने की समयसीमा (30 अगस्त) निकल गई है। इसी का नतीजा है कि अब तक छात्रसंघ चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे पूर्व पदाधिकारी, छात्रनेता निकाय चुनाव में उतरने का मन बना चुके हैं। छात्रसंघ महामंत्री ऋचा चौधरी ने पुराना गोरखनाथ क्षेत्र से दावेदारी पेश की है। एक पार्टी से पार्षद चुनाव लड़ने का टिकट भी मांग रही हैं। टिकट नहीं मिला तो भी ऋचा दावेदारी पेश कर सकती हैं। उन्होंने पूरे क्षेत्र में पोस्टर, बैनर लगवाए हैं। सोशल मीडिया पर चुनावी ताल ठोंक रही हैं। छात्रनेता बृजेश चंद भी चुनाव मैदान में उतरना चाह रहे हैं। उन्होंने अधियारीबाग से चुनाव लड़ने के लिए बैनर पोस्टर भी लगाए हैं। छात्रनेता अजय यादव भी जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसी तरह छात्रनेता जितेंद्र सिंह ने नगर निकाय चुनाव लड़ने का मन बनाया है।