{"_id":"59d13d594f1c1bd9798b46a1","slug":"11506884953-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 को गोरखपुर में जुटेंगे कई जिलों के कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 को गोरखपुर में जुटेंगे कई जिलों के कांग्रेसी
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के 100 वर्ष होने पर कांग्रेस इसे जन्मशताब्दी वर्ष के रूप में मना रही है। पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. सैय्यद जमाल ने बताया कि इसके अंतर्गत प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश के 10 विशेष स्थानों पर कार्यक्रम मनाए जा रहे हैं। 25 अक्टूबर को इसी क्रम में गोरखपुर में विशाल कार्यक्रम का आयोजन होगा।
डॉ. जमाल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी के लिए तीन अक्टूबर को दोपहर 12 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. संजय सिंह दुर्गाबाड़ी के पास स्थित सिटी पैलेस में बैठक करेंगे, जिसमें गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा व अंबेडकरनगर के जिला, शहर अध्यक्ष, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक तथा एआईसीसी सदस्य भाग लेंगे। इससे पहले सुबह 11 बजे पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्त्ता सर्किट हाउस में डॉ. संजय से मुलाकात करेंगे। उनके साथ कार्यक्रम प्रभारी पूर्व विधायक फजले मसूद भी आएंगे। डॉ. जमाल ने बताया कि बैठक पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह, भोला पांडेय और विनय पांडेय उर्फ बिन्नु भी मौजूद रहेंगे।