{"_id":"59ca68f64f1c1bb7538b47af","slug":"11506437366-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज नहीं चुकाने वाले के घर के सामने बैंककर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज नहीं चुकाने वाले के घर के सामने बैंककर्मियों का प्रदर्शन
Updated Tue, 26 Sep 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। कर्ज न चुकाने वालों के खिलाफ बैंकों ने अपनी रणनीति बदल दी है। अब बैंक के अधिकारियों ने कर्जदारों के घर के सामने धरना-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। इसी रणनीति के तहत यूनियन बैंक के अफसर, कर्मचारी मंगलवार को करीब 1.66 करोड़ रुपये के बकायेदार आनंद दुबे के बेतियाहाता मिर्जापुर स्थित आवास पहुंचे और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसमें बैंक के 20 से ज्यादा अधिकारी शामिल हुए थे। बैंक के अधिकारियों ने बताया कि आनंद ने यूनियन बैंक की गीता वाटिका शाखा से वर्ष 2010 में ही कर्ज लिया था। कर्ज की राशि बढ़ते-बढ़ते 1.66 करोड़ रुपये हो गई है। बैंक ने कई बार कर्ज अदायगी के लिए नोटिस भेजा, लेकिन उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इस संबंध में विधिक कार्रवाई भी की गई। रिजर्व बैंक के नियमानुसार ऋण की कुल राशि की अदायगी को कम कर करीब 65 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके बाद भी कर्ज नहीं चुकाया जा रहा है। ऐसा लगता है कि उनकी कर्ज चुकाने की मंशा नहीं नहीं है। लिहाजा बैंक अधिकारियों ने उनके घर के सामने धरना-प्रदर्शन किया। आनंद दुबे के दो मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास भी किया गया लेकिन दोनों बंद मिले।