फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कमिश्नर की पहल पर रोज जारी होगा बीआरडी का डाटा

कमिश्नर की पहल पर रोज जारी होगा बीआरडी का डाटा

Tue, 05 Sep 2017 01:28 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नर की पहल पर रोज जारी होगा बीआरडी का डाटा

विज्ञापन
गोरखपुर।
अब बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों समेत इलाज के दौरान होने वाली मौतों का डाटा प्रशासन रोज मुहैया कराएगा। कमिश्नर अनिल कुमार की पहल पर यहां नई व्यवस्था शुरू की गई है। हर रोज जिला सूचना कार्यालय के एक अफसर मेडिकल कॉलेज जाएंगे और वहां की पूरी रिपोर्ट प्रशासन और मीडिया को देंगे।
सोमवार से यह व्यवस्था लागू हो गई। सूचना विभाग के अधिकारी प्रशांत श्रीवास्तव ने प्राचार्य डॉ. पीके सिंह से पूरी व्यवस्था समझी। साथ ही संबंधित आंकड़े भी जुटाए। प्राचार्य ने बताया कि व्यवस्था पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण हो, इसके लिए यह कदम उठाया गया है। सभी विभागों से आंकड़े जुटाकर चार बजे तक रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। इसके बाद इसे सूचना विभाग को मुहैया करा दिया जाएगा। सूचना विभाग यह रिपोर्ट प्रशासन समेत मीडिया को जारी करेगा।
विज्ञापन


इंसेफेलाइटिस के चार मरीजों सहित 15 बच्चों की मौत
गोरखपुर। बालरोग विभाग में 24 घंटे के दौरान 15 बच्चों की मौत हो गई। इनमें से 11 नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) और चार मौतें पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में हुईं। पीआईसीयू में मरने वाले सभी बच्चे इंसेफेलाइटिस से पीड़ित थे। वहीं 24 घंटे में 61 नए मरीज भर्ती भी किए गए। इसमें से 22 को एनआईसीयू और 39 को पीआईसीयू में दाखिल किया गया। इसके साथ ही अब एनआईसीयू में 113 एवं पीआईसीयू में 235 बच्चों का इलाज किया जा रहा है। इस बीच इंसेफेलाइटिस के 27 नए मरीज भी भर्ती हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed