{"_id":"59a4324e4f1c1b7e018b4587","slug":"11503933006-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में एमपी इंटर कॉलेज बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में एमपी इंटर कॉलेज बना चैंपियन
Updated Mon, 28 Aug 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत एमपी इंटर कॉलेज में सोमवार को बालकों की अंडर-14 और अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। अंडर-14 में चार टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला एमपी इंटर कॉलेज और नीनाथापा स्कूल के बीच हुआ। इसमें एमपी इंटर कॉलेज ने 30-20 से जीत दर्ज की। वहीं अंडर-19 में छह टीमें शामिल हुईं। इसके भी फाइनल मुकाबले में एमपी इंटर कॉलेज ने 40-20 से नीनाथापा को हराया।
उधर, मैना देवी इंटर कॉलेज में बालिकाओं की कबड्डी खेली गई। यहां अंडर-14 मुकाबले में मैना देवी इंटर कॉलेज ने एडी इंटर कॉलेज पर 30-4 से एकतरफा जीत दर्ज की, जबकि अंडर-19 में उसे महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज से हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने किया। इस दौरान कॉलेज प्रबंधक मंजू सिंह, प्रधानाचार्य प्रेमलता सिंह, डॉ. बिंदू पांडेय, विनय पांडेय, सत्यवीर यादव आदि मौजूद थे।