फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शहर में नाकाबंदी, चार शक्षिमित्र हिरासत में

शहर में नाकाबंदी, चार शिक्षामित्र हिरासत में

Fri, 28 Jul 2017 08:22 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
शहर में नाकाबंदी, चार शक्षिमित्र हिरासत में
महिला शिक्षामित्र को पकड़कर ले जाती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। शिक्षामित्रों के गुरुवार को हुए उग्र आंदोलन को देखते हुए शुक्रवार को पुलिस ने पूरी तैयारी की थी। शहर के सभी इंट्री प्वाइंट पर नाकेबंदी कर शिक्षामित्रों को शहर में एकत्र होने से रोक दिया गया। नगर निगम में धरना-प्रदर्शन की सूचना पर वहां भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई थी। इस दौरान नगर निगम में प्रवेश की कोशिश करने वाली चार शिक्षामित्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। देर शाम घर वालों के आने पर उन्हें छोड़ा गया। आईजी मोहित अग्रवाल खुद दिनभर कमान संभाले रहे। उन्होंने नगर निगम और गोरखनाथ मंदिर का निरीक्षण का सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।
विज्ञापन


डीआईजी नीलाब्जा चौधरी ने सभी जिले के पुलिस कप्तानों को शिक्षामित्रों को गोरखपुर आने से रोकने का आदेश जारी किया था। बृहस्पतिवार की रात में ही अफसरों ने बैठक कर रणनीति बना ली थी। इसी के तहत नौसड़, पैडलेगंज, बरगदवां के साथ ही कई जगहों पर बैरिकेडिंग कराई गई थी ताकि शिक्षामित्र शहर में प्रवेश न कर सकें। पुलिस सुबह से ही चौकस थी। नगर निगम के दोनों गेट पर तालाबंदी की गई थी। यहां आने वाले एक-एक शख्स की चेकिंग की गई। कर्मचारियों का आईकार्ड देखने के बाद ही उन्हें इंट्री दी गई। आईजी मोहित अग्रवाल भी सुबह ही पहुंच गए थे। उन्होंने अफसरों के साथ आसपास की दुकानों की चेकिंग भी की। एडिशनल एसपी चारु निगम ने भी गोरखनाथ मंदिर से लेकर नगर निगम तक चेकिंग की।
विज्ञापन


महिला सिपाही को दांत काटा
नगर निगम परिसर में इंट्री कर रही एक शिक्षामित्र ने रोकने पर महिला सिपाही को दांत काट लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इसी दौरान वह बेहोश होने लगी। इसके बाद घायल महिला सिपाही और शिक्षामित्र को अस्पताल भेजा गया। दोनों का उपचार करने के बाद पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर महिला शिक्षामित्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हालांकि उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षामित्रों को धरना देने की अनुमति नहीं थी। चार शिक्षामित्रों को हिरासत में लिया गया था। शाम को उन्हें उनके घर वालों को सुपुर्द कर दिया गया। एक महिला सिपाही को शिक्षामित्र ने दांत काट लिया था, उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की गई। शिक्षामित्रों को किसी भी हाल में उग्र प्रदर्शन नहीं करने दिया जाएगा।
- चारु निगम, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed