फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   फोटो बाद भी चिह्नित नहीं हुए बदमाश

फोटो बाद भी चिह्नित नहीं हुए बदमाश

Wed, 05 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
फोटो बाद भी चिह्नित नहीं हुए बदमाश
संतकबीरनगर। शहर के तितौवा मोहल्ले में पांच दिन पूर्व दिनदहाड़े कंप्यूटर की दुकान में हुई लूट को अंजाम देने वालों बदमाशों को पुलिस पकड़ना तो दूर चिह्नित भी नहीं कर पाई है। वह भी तब जब सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तस्वीर मिल चुकी है।
विज्ञापन

तितौवा रेलवे क्रासिंग के दक्षिण भोलेनाथ गुप्ता की कंप्यूटर एवं सीसी टीवी की दुकान में रविवार को ग्राहक बन कर पहुंचे दो बदमाश चार मॉनीटर, एक लैपटॉप और बैग में रखे 20,000 रुपये और कागजात आदि लेकर भाग गए थे। पीड़ित व्यवसायी भोलेनाथ गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक से भाग रहे दोनों बदमाशों की स्पष्ट तस्वीर कैद थी, जिसे पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। अब सवाल है कि लूट की घटना करने वाले बदमाश कौन और कहां के रहने वाले हैं। जब पुलिस को बदमाशों की तस्वीर भी मिल गई है तो भी पुलिस अब तक पहचान नहीं कर पाई है। तितौवा चौकी इंचार्ज मोतीचंद ने बताया कि यह सच है कि बदमाशों की तस्वीर मिली है।बुद्धा कोचिंग सेंटर, जैन लॉज, शेरे पंजाब लाज में लगे सीसीटीवी को भी खंगाल चुके हैं। बदमाश वारदात के बाद स्टेशन रोड होकर ही भागे थे। बदमाशों की पहचान के लिए सभी थानों के अपराध रजिस्टर में चस्पा बदमाशों की फोटो से पहचान कराने के लिए सभी थानाध्यक्षों से मदद मांगी गई। इसके अलावा व्हाट्सऐप ग्रुपों पर भी बदमाशों की तस्वीर पहुंचा दी गई है। पड़ोसी जिलों की स्वाट टीम से भी मदद मांगी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही बदमाशों की पहचान हो जाएगी और उन्हें पकड़ भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed