{"_id":"5939b3ba4f1c1b37798b45bc","slug":"11496953786-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, रिश्तेदार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, रिश्तेदार घायल
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
गोला थाना क्षेत्र हरपुर गांव के चीनी मिल के पास कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरा युवक घायल हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले ली है। युवक की मौत की खबर पाते ही घरवाले और रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंच गए।
हरनही व गोला प्रतिनिधि के मुताबिक बांसगांव थाना क्षेत्र के धैसहा गांव निवासी वीरेंद्र (38) अपनी बहन के दामाद रघुवीर के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार की रात में निकले थे। रास्ते में चीनी मिल के पास उनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रघुवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
.......
तीन महीने पहले हुई थी पत्नी की मौत
वीरेंद्र की पत्नी की मौत तीन महीने पहले कैंसर से हुई थी। वह तीन छोटे-छोटे बच्चों को मजदूरी करके पालना था। इसी बीच हादसे में उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। मौके पर जुटे लोग वीरेंद्र के बच्चों के पालन-पोषण को लेकर चिंता जता रहे थे।
विज्ञापन
.......
ईंट लदी ट्राली पलटने से मजदूर की मौत
खोराबार। मलौनी बंधे से उतरते समय ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दबकर मजदूर की मौत हो गई। झंगहा के राजधानी गांव के बालूघाट टोला निवासी राजेश पासवान (40) गांव के ईंट भट्ठे पर काम करता था। बृहस्पतिवार को वह ईंट लदी ट्राली से मलौनी गांव जा रहा था। गांव के बंधे से उतरने के दौरान ही ट्राली पलट गई जिसमें वह दब गा। चालक व मजदूर घटना के बाद फरार हो गए।