फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   114 burned for crackers

पटाखे फोड़ने के चक्कर में 114 जले

Sat, 14 Nov 2015 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2015 03:02 AM IST
विज्ञापन

गोरखपुर।

विज्ञापन
जिले में पटाखे फोड़ने के दौरान 114 लोग जख्मी हो गए। इनमें से 45 लोगों को जिला अस्पताल में रोका गया बाकी को मलहम पट्टी कर घर भेज दिया गया। करीब 9 लोगों की हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

अनार, चरखी जैसे सामान्य पटाखे भी खतरनाक साबित हुए हैं। जिले में पटाखे से जले अधिकतर लोग अनार चरखी को दोबारा जलाने के चक्कर में फट जाने की वजह से घायल हुए हैं। दिवाली में पटाखे से जलने की वजह से कई लोगों का त्योहार बर्बाद हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी अनार आदि से जलने वालों को हुई। चूंकि यह कम उम्र के बच्चे थे। जिला अस्पताल में बेहतर व्यवस्था होने की वजह से लोगों को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ा। इमरजेंसी में आते ही उन्हें उपचार मिल गया। वहीं करीब 9 लोग बुरी तरह से जख्मी थे जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ा है। डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादातर जले बच्चे यही बता रहे थे अनार या चरखी फोड़ने के दौरान पट जाने की वजह से वह घायल हुए हैं। यह माना जाता है कि चरखी और अनार सुरक्षित पटाखे होते हैं मगर इस साल इनके अचानक फटने की वजह से लोग ज्यादा जख्मी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed