फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कालाजार का खतरा फिर बढ़ा, अलर्ट

कालाजार का खतरा फिर बढ़ा, अलर्ट

Fri, 12 Apr 2019 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 12 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
कालाजार का खतरा फिर बढ़ा, अलर्ट
संतोष सिंह
विज्ञापन

गोरखपुर। पूर्वांचल में कालाजार का खतरा फिर बढ़ गया है। जनवरी से अब तक देवरिया और कुशीनगर में कालाजार के 15 मरीज मिल चुके हैं। जबकि इस बीमारी का वास्तविक सीजन जून से अक्तूबर तक होता है। सीजन से पहले ही मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमा चिंतित है। देवरिया और कुशीनगर की सीमा गोरखपुर से लगी है। इस वजह से बीमारी को लेकर गोरखपुर में भी अलर्ट जारी किया गया है। सरदारनगर विकास खंड में कालाजार के दो मरीज पहले मिल चुके हैं।

कालाजार से मरीज के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और तमाम तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं। तीन साल (2016) पहले गोरखपुर मंडल में कालाजार का खतरा कम हो गया था। महज पांच मरीज मिले थे लेकिन 2017 के दौरान देवरिया में कालाजार के 29 मरीज मिल गए। 2018 में मरीजों की यह संख्या बढ़कर 41 पहुंच गई। वहीं इस साल जनवरी से अब तक ही नौ मरीज मिल चुके हैं। इसी तरह वर्ष 2017 के दौरान कुशीनगर में कालाजार के 90 मरीज मिले थे।
विज्ञापन


2018 में 66 मरीजों के नाम सामने आ सके। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। जनवरी से अब तक कुशीनगर में छह नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य महकमे के मुताबिक कालाजार का सीजन अभी शुरू नहीं हुआ है, इस कारण दोनों जिलों में मरीजों की संख्या में अभी इजाफे की आशंका जताई जा रही है। यूपी के साथ ही बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी कालाजार का आतंक है। मरीज को समय से इलाज न मिले तो जान तक जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2020 तक कालाजार से निजात संभव नहीं

गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, भदोही, जौनपुर और वाराणसी से कालाजार को खत्म करने का लक्ष्य पहले 2010 तय किया गया था लेकिन टीकाकरण सही तरीके से न होने के कारण यह संभव न हो सका। अब वर्ष 2020 तक कालाजार से निजात का लक्ष्य रखा गया है लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से स्वास्थ्य महकमा परेशान है। महकमे के अफसरों का कहना है कि निर्धारित समयसीमा तक बीमारी से निजात संभव नहीं लग रही है। ऐसे में समयसीमा एक बार फिर बढ़ानी पड़ेगी।
 

कारण

सैंड फ्ली (बालू मक्खी) के काटने से कालाजार होता है। सफाई की कमी और कच्चे मकान में ज्यादा नमी की वजह से इस मक्खी का आतंक बढ़ता है। मक्खी एक व्यक्ति को काटती है। व्यक्ति कालाजार से संक्रमित हो जाता है। ऐसे में वही मक्खी दूसरे व्यक्ति को काट ले तो उसे भी कालाजार हो जाता है।

 

लक्षण

 तेज बुखार होना और दवा खाने के बाद भी आराम न मिलना।
 भूख न लगने के साथ ही पेट का फूल जाना।
 शरीर का वजन तेजी से कम होना।

बचाव

 कच्चे मकान की सफाई ठीक से करें।
 गोबर से लिपाई करें और कोशिश करें की घर में नमी न रहे।
 परिवार के सदस्य पूरी बांह के कपड़े पहनकर रखें।
 बिना कपड़े पहने कच्चे मकान की फर्श पर न सोएं।
 मच्छरदानी लगाकर सोएं तो बचाव बेहतर होगा।

बीमारी की पहचान, इलाज की बेहतर व्यवस्था

कालाजार की पहचान और इलाज की बेहतर व्यवस्था है। सीएचसी और पीएचसी में रैपिड डायग्नोस्टिक किट (आरके-39) उपलब्ध है। इसके जरिए खून का नमूना लेकर कुछ देर में ही रिपोर्ट प्राप्त की जा सकती है। बीमारी से निजात का टीका भी लगता है। इस टीके की बाजार में कीमत करीब एक लाख रुपये है लेकिन सरकार की तरफ से इसे निशुल्क लगाया जाता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed