फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पुलिस ने प्रधानमंत्री का पुतला छीना, सपाइयों का हंगामा

पुलिस ने प्रधानमंत्री का पुतला छीना, सपाइयों का हंगामा

Tue, 08 Jan 2019 01:26 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Tue, 08 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने प्रधानमंत्री का पुतला छीना, सपाइयों का हंगामा
पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं से पीएम का पुतला छीना। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। शास्त्री चौक पर सोमवार की दोपहर सपाइयों ने पुलिस को जमकर छकाया। चौराहे के पास घंटे भर तक पुलिस कभी दौड़कर अलहदादपुर जाने वाली सड़क पर जाकर मोर्चा संभालती तो कभी अंबेडकर चौक जाने वाली सड़क पर। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से सीबीआई की पूछताछ संबंधी सूचना से खफा सपा के युवा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकना चाहते थे। इसकी भनक पुलिस को लग गई। कार्यकर्ताओं ने पुतला मंगाने संबंधी कई तरह की सूचनाएं फैलाकर पुलिस को भ्रमित कर दिया।
विज्ञापन


करीब घंटे भर तक यह सिलसिला चलता रहा। कार्यकर्ताओं की योजना थी कि थककर पुलिस वहां हट जाए और वे पुतला फूंकने में सफल हो जाएं। उधर सीओ कैंट और कैंट इंस्पेक्टर समेत भारी संख्या में पुलिस वाले भी पुतला नहीं जलने देने के संकल्प के साथ वहीं डंटे रहे। आखिर में जीत पुलिस की हुई। जैसे ही सपा के कुछ युवा कार्यकर्ता टेंपो से पुतला लेकर पहुंचे पुलिस दौड़ पड़ी। उधर पहले से जमा कार्यकर्ता भी पुतला बचाने के लिए दौड़े मगर पुलिस ने पुतला कब्जे में ले लिया। इसके बाद सपाई शास्त्री चौक पर ही सड़क पर बैठ गए और पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस और सपाइयों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई मगर पुलिस का सख्त रुख देख सपाई शांत हो गए।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीश यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सीबीआई का दुरुपयोग कर सामाजिक न्याय व सत्ता परिवर्तन की आवाज को दबाना चाहती है। इस दौरान करूणा निधान प्रजापति, हाजी शकील अंसारी, कपिलमुनि यादव, अमन यादव, राजेंद्र यादव, सूरज शुक्ला, गवीश दूबे समेत कई यूथ विंग के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed