फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   किसानों के बच्चों की पढ़ाई, चिकित्सा में मदद करेगी सरकार: योगी

किसानों के बच्चों की पढ़ाई, चिकित्सा में मदद करेगी सरकार: योगी

Thu, 27 Dec 2018 01:16 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Thu, 27 Dec 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
किसानों के बच्चों की पढ़ाई, चिकित्सा में मदद करेगी सरकार: योगी
महेवा मंडी में व्यापारियों ने गीता भेंट कर सीएम का स्वागत किया - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों के बच्चों की पढ़ाई और चिकित्सकीय उपचार में सरकार मदद करेगी। इसके लिए बजट का प्रावधान अलग से किया जाएगा। यूपी के छोटे किसानों का भी ख्याल रखा गया है। उनका उत्पाद खराब न हो, इसके लिए उन्हें चार तिरपाल और प्लास्टिक कैरेट दिए जा रहे हैं। किसान खुशहाल होगा, तभी देश तरक्की करेगा। मुख्यमंत्री ने बुधवार को नवीन महेवा फल एवं गल्ला मंडी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान जब मंडी में सब्जी और फल के बोरे के साथ पहुंचते हैं तो ज्यादातर माल खराब हो जाता है। कैरेट में सब्जी लाएंगे तो ताजी रहेगी और मूल्य भी अच्छा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान अगर अन्नदाता है तो व्यापारी ‘भामाशाह’ हैं। मुख्यमंत्री ने मंडी समिति की व्यवस्था दुरुस्त बनाने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी को दी। कहा कि प्रदेश की सभी कृषि मंडियों में मूलभूत सुविधाओं का विशेष प्रावधान किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यापारियों को बेहतर मूल्य उपलब्ध कराने के लिए देश की सभी मंडियों को जोड़ने का काम किया है। ई-व्यापार से एक जगह बैठकर हम दूसरे जिले की मंडी में बोली लगा सकते हैं, इससे बिचौलिया राज खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर में तीन हाट बाजार

गोरखपुर। महेवा मंडी पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि गगहा, गजपुर और कुसम्ही बाजार में हाट बाजार खोला जाएगा। देवरिया में छह और कुशीनगर में पांच हाट बाजार स्थापित करने के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। इसी तरह की सुविधा यूपी के और जिलों में उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed