फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   स्टेशन पर नहीं रुकेंगी, फर्राटे से गुजरेंगी मालगाड़ियां

स्टेशन पर नहीं रुकेंगी, फर्राटे से गुजरेंगी मालगाड़ियां

Mon, 03 Dec 2018 12:11 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Mon, 03 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर नहीं रुकेंगी, फर्राटे से गुजरेंगी मालगाड़ियां
राजन राय
विज्ञापन

गोरखपुर। मालगाड़ियां अब रुक-रुककर धीमी गति से नहीं चलेंगी। अन्य ट्रेनों की रफ्तार भले ही थम जाए, अब मालगाड़ियों को फर्राटे से गुजारा जाएगा। मालगाड़ियां स्टेशनों पर भी नहीं रुकेंगी। अलबत्ता इनके आने की सूचना पर पैसेंजर ट्रेेनों को रोक दिया जाएगा। यही नहीं, एक रूट की कई मालगाड़ियां एक साथ आगे-पीछे चलेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन अपने दायरे के सभी रूट पर प्लान बनाने में जुट गया है। सबसे पहले इसे छपरा से बाराबंकी वाया गोरखपुर रूट पर लागू किया जाएगा।

बहुत सी खाली मालगाड़ी पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी रूट से होकर जाती हैं। इस रूट पर पैसेंजर ट्रेनें भी ज्यादा हैं, लिहाजा मालगाड़ियों को अक्सर स्टेशनों पर घंटों खड़ा कर दिया जाता है। मालगाड़ी के खाली डिब्बे समय से न पहुंचने पर माल की ढुलाई पर असर पड़ने लगता है। रेलवे के खजाने को भी चोट पहुंचती है। इसे देखते हुए रेलवे बोर्ड ने पहले मालगाड़ी के लिए अलग कारीडोर बनाने का निर्देश दिया और अब ग्रुप बनाकर मालगाड़ी को पहले रवाना करने की योजना है।
विज्ञापन


परिचालन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चार-पांच मालगाड़ियों का ग्रुप बनेगा और सभी को एक साथ थोड़ी-थोड़ी देर पर चलाया जाएगा। इसका शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। इसमें इस बात का ख्याल रखा गया है कि इस अवधि में एक्सप्रेस ट्रेनें न चलें। पैसेंजर ट्रेनें का समय भी बदला जाएगा। कुछ समय के लिए पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed