{"_id":"5bf701f2bdec22413f5d96da","slug":"111542914546-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में 64 एकड़ में बनेगी जेल, क्षमता एक हजार कैदियों की होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में 64 एकड़ में बनेगी जेल, क्षमता एक हजार कैदियों की होगी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
Jail
विष्णु त्रिपाठी
गोरखपुर। गोरखपुर परिक्षेत्र के कुशीनगर में भी जल्द ही जेल बनाई जाएगी। इसके लिए जमीन का चयन कर लिया गया है। अधिसूचना जारी होने के बाद धन आवंटित कर जमीन की रजिस्ट्री कराई जाएगी। इसके बाद निर्माण शुरू हो जाएगा। कुशीनगर के बंदी गोरखपुर और देवरिया जेल में रखे जाते हैं। इस कारण इन जेल में कैदियों का दबाव अधिक है। कुछ महीने पहले डीआईजी जेल ने शासन को नई जेल के लिए पत्र भेजा था। अनुमति मिलने के बाद रामकोला रोड पर जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर स्थित 64 एकड़ जमीन का चयन जेल प्रशासन ने किया है। इसे लगभग 46 करोड़ से खरीदा जाएगा। शासन से अधिसूचना जारी होने और धन आवंटन के बाद रिजस्ट्री कराके जेल का निमार्ण शुरू कराया जाएगा। यह जेल की क्षमता एक हजार बंदियों की होगी।
कुशीनगर में जेल के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। शासन से धन आवंटित होने पर रजिस्ट्री कराके निर्माण शुरू कराया जाएगा।
- अरविंद सिंह, प्रभारी, डीआईजी जेल