फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Eight women prisoners also kept fasting on Karwa Chauth in Gorakhpur Jail

जेल की सींखचों के पीछे भी उगा दुआओं का चांद, आठ महिला बंदियों ने रखा करवाचौथ का व्रत

Sun, 28 Oct 2018 01:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 28 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
Eight women prisoners also kept fasting on Karwa Chauth in Gorakhpur Jail
करवाचौथ
जेल में बंदी महिलाओं ने भी व्रत रखकर पति की सलामती की दुआ मांगी। मंडलीय कारागार में आठ व्रती महिलाओं के लिए जेल प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए। दिन में पति से मुलाकात कराई गई। व्रत के दौरान पूजा को आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। रात में चांद का दीदार करने के साथ ही पति का फोटो देखकर महिलाओं ने व्रत तोड़ा।
विज्ञापन


मंडलीय कारागार के महिला बैरक में वर्तमान में कुल 90 महिला बंदी हैं। इसमें आठ महिलाओं ने व्रत रखा है। जेल में मारपीट, चोरी आदि के आरोप में बंद कुसुम, गुड़िया, सरिता, इंद्रावती, किरन, सुषमा, आशा और रूबी ने करवाचौथ का व्रत रखा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी ने बताया कि आठ व्रती महिलाओं से उनके पति की मुलाकात कराई गई है। शाम को पूजा पाठ करने के बाद इन्होंने अपना व्रत तोड़ा। पूजा सामग्री भी इन्हें उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन


पति की हत्यारोपी का व्रत चर्चा में
जेल में दो बंदी महिलाओं का व्रत रखना चर्चा का विषय बना रहा। अप्रैल 2018 में पति विनोद की हत्या के आरोप में पकड़ी गई आशा और 2017 में पति विवेक सिंह की हत्या की आरोपी सुषमा व्रत रखी थीं। जेल प्रशासन की ओर से पूजा के दौरान विशेष सतर्कता भी बरती गई। दोनों पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed