{"_id":"5bd20b54bdec2269424c0512","slug":"111540492116-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह आज, 50 मेधावी पाएंगे गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह आज, 50 मेधावी पाएंगे गोल्ड मेडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। विश्वविद्यालय का 37वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दीक्षा भवन में शुरू होगा। कुलाधिपति एवं प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे जबकि इसरो के चेयरमैन डॉ. के सिवन मुख्य अतिथि के रुप में दीक्षांत भाषण देंगे। समारोह में 50 टॉपरों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। कुलाधिपति सोलर पॉवर प्लांट कर लोकार्पण भी करेंगे।
गुरुवार को दीक्षा भवन में मुख्य कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास किया गया। इसमें कार्य परिषद के सदस्य, विद्या परिषद के सदस्य, कुलपति प्रो. वीके सिंह एवं स्वर्ण पदक विजेता विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। मंच पर मुख्य अतिथि की प्रतीकात्मक भूमिका प्रो जितेंद्र मिश्र व कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रति कुलपति प्रो एसके दीक्षित ने निभाई। पूर्वाभ्यास का संयोजन प्रो ओपी पांडेय ने किया। जनसंपर्क अधिकारी प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि दीक्षांत समारोह में सुबह कुलाधिपति के दीक्षा भवन पहुंचते ही उन्हें एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।
इस दौरान प्रो सीपी श्रीवास्तव, प्रो अजय शुक्ला, प्रो रजनीकांत पांडेय, प्रो हिमांशु चतुर्वेदी, प्रो शीतला प्रसाद सिंह, प्रो मानवेंद्र सिंह, प्रो छाया रानी, प्रो उमेश नाथ त्रिपाठी, कुलसचिव सतीश चंद शर्मा, वित्त अधिकारी वीरेंद्र चौबे आदि मौजूद रहे। दीक्षांत समारोह में वीवीआईपी व शिक्षक मुख्य द्वार से जबकि हिंदी विभाग की ओर शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी प्रवेश करेंगे। मुख्य नियंता प्रो गोपाल प्रसाद ने आमंत्रित अतिथियों से अपना निमंत्रण कार्ड साथ लाने का अनुरोध किया है।