{"_id":"5bb6588c867a55293c35413d","slug":"111538676876-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन परिसर में बनेगा एक्जीक्यूटिव हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन परिसर में बनेगा एक्जीक्यूटिव हॉल
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लैग - रेलवे स्टेशन परिसर में बनेगा एक्जीक्यूटिव हॉल
हेडिंग - ट्रेन का इंतजार नहीं लगेगा भारी
क्रासर
- निश्चित शुल्क लेकर यात्रियों को दी जाएगी खानपान-आराम की सहूलियत
- डिजाइन तैयार, पीपीपी मॉडल से होगा संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार अब उतना भारी नहीं लगेगा। परिवार के साथ या अकेले हैं तो भीड़भाड़ के बीच बैठने के लिए जगह नहीं खोजनी पड़ेगी। स्टेशन परिसर में ही एग्जीक्यूटिव हॉल होगा। यहां निर्धारित शुल्क देकर बैठा जा सकेगा। अंदर आरओ के पानी, खानपान, सोफे, टीवी और मुफ्त वाईफाई की भी सुविधा दी जाएगी। आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने बीते दिनों सर्वे के बाद डिजाइन तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। जल्द ही एक्जीक्यूटिव हॉल का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
परिसर में फूड प्लाजा के पास अपूर्व की पुरानी बिल्डिंग में बनने वाले इस एक्जीक्यूटिव हॉल में ठहरने के लिए आठ से दस कमरे होंगे, कॉमन शौचालय व वॉशरूम भी होगा। इसके अलावा 100 से ज्यादा लोगों को बैठने के लिए स्टील बेंच होंगे। कमरों की बुकिंग तीन घंटे के लिए होगी, जबकि बैठने के लिए प्रति घंटे के हिसाब से शुल्क देना होगा। इसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के एक्जीक्यूटिव हॉल की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसका संचालन पीपीपी मोड के आधार पर किया जाएगा। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रस्ताव तैयार करा डिजाइन बना ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।