फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पांच लोकसभा क्षेत्रों की चुनावी तैयारी जानेंगे मुख्यमंत्री

पांच लोकसभा क्षेत्रों की चुनावी तैयारी जानेंगे मुख्यमंत्री

Tue, 02 Oct 2018 10:13 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Tue, 02 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
पांच लोकसभा क्षेत्रों की चुनावी तैयारी जानेंगे मुख्यमंत्री
- फोटो : self
गोरखपुर। गोरखपुर क्षेत्र के पांच लोकसभा सीटों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल बुधवार को करेंगे। इसी सिलसिले में लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक बुलाई गई है। इससे पहले आजमगढ़ और बस्ती मंडल की लोकसभा सीटों की चुनावी तैयारियां परखी जा चुकी हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक बुधवार को सुबह 11 बजे गोरखपुर क्लब में होगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव संचालन समिति में 13 सदस्य हैं। जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सांसद, विधायक, मोर्चा अध्यक्ष भी बैठक में रहेंगे। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, सदस्यता प्रमुख सहित पांच अभियानों के प्रमुख भी फीडबैक देंगे। विधानसभा क्षेत्र के संयोजक और प्रभारी को बुलाया गया है। इसमें बूथ स्तरीय संगठन की समीक्षा की जाएगी। पार्टी का नारा है सशक्त बूथ, सशक्त भाजपा। बूथ को मजबूत बनाकर ही भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस बार गोरखपुर क्षेत्र की लोकसभा की सभी 13 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

ये हैं लोकसभा क्षेत्र

गोरखपुर सदर, बांसगांव, देवरिया, महराजगंज और पडरौना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed