{"_id":"5b9d6574867a557e824cf8c6","slug":"111537041780-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइट एंड साउंड शो इसी माह से, आज सीएम जांचेंगे तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइट एंड साउंड शो इसी माह से, आज सीएम जांचेंगे तैयारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में लाइट एंड शो साउंड का ट्रायल किया गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। नाथपंथ के इतिहास और वर्तमान का चित्रण ध्वनि और प्रकाश के माध्यम से करने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दर्शक इसी माह से गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर पर इस आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक यात्रा के गवाह बन सकेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने किए जाने वाले शो के जीवंत प्रस्तुतीकरण के मद्देनजर इसका ट्रायल किया गया। जो सफल रहा।
6.5 करोड़ की लागत से तैयार लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से दर्शक नाथपंथ के आदि पुरुष गुरु गोरखनाथ से महंत आदित्यनाथ तक के जीवन दर्शन से रूबरू हो सकेंगे। 45 मिनट के इस शो में मंदिर परिसर बारी-बारी से दस रंगों की रोशनी से नहाया रहेगा। इसके माध्यम से देश-विदेश में फैले नाथपंथ के अनुयायी ही नहीं बल्कि आम दर्शक भी इसके इतिहास और महिमा के बारे में सहज और मनोरंजक ढंग से जानकारी हासिल कर सकेंगे।

भीम सरोवर के सुंदरीकरण का काम तेज
लाइट एंड साउंड शो की शुरूआत की तारीख करीब आने के साथ ही मंदिर परिसर में स्थित भीम सरोवर के सुंदरीकरण का तेजी से किया जा रहा है। सरोवर परिसर के चारो तरफ पत्थर लगाए जा रहे हैं। तालाब के किनारे पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। सरोवर में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को वस्त्र बदलने के लिए अलग व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन