{"_id":"5b5a2c8d4f1c1bbd298b62de","slug":"111532636301-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच कस्तूरबा विद्यालयों में ‘स्मार्ट’ पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच कस्तूरबा विद्यालयों में ‘स्मार्ट’ पढ़ाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को स्मार्ट क्लास की शुरुआत हो गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जिले के पांच कस्तूरबा बालिका विद्यालयों की सैकड़ों छात्राएं डिजिटल तरीके से साक्षर हो रही हैं। नई पहल के अंतर्गत पिपरौली, ब्रहमपुर, गगहा, उरुवा और कौड़ीराम स्थित कस्तूरबा विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाई गईं हैं। तीन और विद्यालयों को स्मार्ट क्लास से लैस करने की तैयारी है।
स्मार्ट क्लास में बच्चों को कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम आदि के माध्यम से शिक्षा दी जाती है। इन स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए हिंदी और अंग्रेजी, दोनों माध्यमों का इस्तेमाल किया जा रहा है। खास बात यह कि स्मार्ट क्लास बनाने के लिए इन विद्यालयों ने अपने दूसरे खर्चों को कम कर धन की व्यवस्था की है। इसके लिए शासन से कोई बजट नहीं आया है। सर्व शिक्षा अभियान के समन्वयक विवेक जायसवाल ने बताया कि बाकि विद्यालयों को भी जल्द ही स्मार्ट कक्षाओं से लैस किया जाएगा।