फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SSP's salute to those who understand the charge of uniform

वर्दी का फर्ज समझने वालों को एसएसपी का सैलूट

Wed, 18 Jul 2018 01:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 18 Jul 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
SSP's salute to those who understand the charge of uniform
एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
गोरखपुर। फरियाद न सुनने पर या फिर काम में लापरवाही पर पुलिस विभाग में कार्रवाई तो अक्सर होती है, लेकिन ईमानदारी पर पुलिसकर्मी के सम्मानित होने का मौका कम ही आता है। बीते दिनों में कुछ पुलिसकर्मियों के बेहतर काम से महकमे की प्रतिष्ठा बढ़ी। ऐसे पुलिसकर्मियों को एसएसपी शलभ माथुर ने भी सैल्यूट किया। मंगलवार को उन्हें कैंप कार्यालय में प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।


13 जुलाई को गड्ढे में चार किशोर डूब गए थे। उस दौरान उन्हें बाहर निकालने के लिए पानी में खुद उतरे गोरखनाथ के थानेदार अखिलेश कुमार सिंह, सिपाही कमलेश यादव, उमेश राजभर को एसएसपी ने सम्मानित किया। वहीं व्यापारी के दो लाख रुपये लौटाने वाले हेड कांस्टेबल श्याम किशोर राय, अरविंद कुमार यादव, जितेंद्र राव को भी प्रशस्तिपत्र दिया गया। इसके अलावा नौ जून को गोरखनाथ इलाके में सड़क हादसे में घायल को समय से अस्पताल पहुंचाने वाले सिपाही महेश चंद्र पांडेय को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed