फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   महिला की मौत, हत्या का आरोप

महिला की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 04 Mar 2018 11:18 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 04 Mar 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
महिला की मौत, हत्या का आरोप
सेमरहनी गांव में महिला की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
पथरा(सिद्धार्थनगर)। सेमरहनी गांव में दोपहर में मायके से विदा होकर आई विवाहिता की शनिवार रात में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए और विवाद शुरू हो गया। मायके वालों के अनुसार, मृतका के गले पर रस्सी से गला घोंटने के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामले को शांत कराया। महिला की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी श्यामराजी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसने बेटी किरन (20) की शादी सात मई 2017 को पथरा थाना क्षेत्र के सेमरहनी गांव निवासी रमेश के साथ की थी। कुछ दिन पूर्व बेटी मायके आई थी। इसी बीच बेटी के ससुर रामअजोर का फोन आया कि बेटा बहू को विदा न कराने पर जहर खाने की धमकी दे रहा है। ऐसे में शनिवार दोपहर बेटी की विदाई कर दी गई। शाम को रामअजोर का फोन आया कि किरन तबीयत बहुत खराब है, घर आ जाओ। सेमरहनी पहुंचने पर पता चला कि बेटी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


एसओ पथरा दीपक कुमार दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की मां की तहरीर पर पति रमेश, ससुर रामओजर, उसके बाबा रामफेर, सास करोड़ा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत के बाद गांव में घंटों चल विवाद
पथरा। सेमरहनी और बखरिया आसपास का गांव होने के कारण महिला की मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में बखरिया के लोग पहुंच गए। घटना को लेकर ग्रामीणों की झड़प होने लगी। घंटों चले विवाद के बाद पुलिस के पहुंचने पर किसी तरह रात 12 बजे के करीब मामला शांत हुआ।


अचानक मौत नहीं उतर रही गले
पथरा। किरण की मौत को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है। लोगों को दोपहर में आने के बाद अचानक किरण के बीमार होने के बात गले से नहीं उतर रही। लोग यह कहते सुने गए कि कहीं जहर खाने की बात साजिश का हिस्सा तो नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed