फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Came to Gorakhpur from Australia to celebrate Christmas with niece – Messiah came at midnight, brought happine

Merry Christmas: आस्ट्रेलिया से भतीजी संग क्रिसमस मनाने आए- आधी रात में मसीहा आया, खुशियां लाया

Mon, 25 Dec 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 25 Dec 2017 12:49 AM IST
सार

आस्ट्रेलिया के टैड स्टूब्बेर्स फील्ड और उनके मित्र ग्राहम अपनी भतीजी से मिलने गोरखपुर आए थे। भतीजी से क्रिसमस सेलिब्रेशन की चर्चा उन्हें यहां खींच लाई थी। सेंट जॉन्स चर्च बशारतपुर में उन्होंने भतीजी के परिवार के साथ क्रिसमस सेलीब्रेट किया। ऑस्ट्रेलिया के टेंट हिल शहर में रहने वाले टैड बाइबल की थियोलॉजी में मास्टर डिग्रीधारक हैं।

विज्ञापन
Came to Gorakhpur from Australia to celebrate Christmas with niece – Messiah came at midnight, brought happine
प्रभु यीशु के जन्म पर सेंट जॉन्स चर्च में गीत गाकर खुशियां मनाते मसीही समाज के लोग। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

क्रिसमस ट्री पर जमा ओस रंग-बिरंगी रोशनी में गजब की आभा बिखेर रही थी। हरे पत्तों पर तारी इस झिलमिलाहट को देखकर लगा कि मसीहा के स्वागत में आकाश के तारे क्रिसमस ट्री पर आ बैठे हों। प्रार्थना और वाच नाइट के बीच आधी रात में मसीहा आया तो खुशियां छा गईं।
विज्ञापन


लोग एक-दूसरे के गले लगने लगे और हर ओर ‘मैरी क्रिसमस’ गूंज उठा। चर्चों में जुटी विश्वासियों की भीड़ को पादरियों ने पर्व की शुभकामना दी। इसके साथ ही प्रभु यीशु के जन्म पर देश दुनिया में अमन-चैन और मुल्क की तरक्की की दुआ की गई।
विज्ञापन

सेन्ट जॉन्स चर्च, बशारतपुर में विशेष आराधना 11 बजे शुरू हुई। रेव्ह संजय विन्सेन्ट के नेतृत्व में लोगों ने प्रभु यीशु मसीह की उपासना की। उन्होंने ही पवित्र बाइबिल का पाठ किया। इस मौके पर लोगों ने ‘गुनाहगारों को देने सहारा आया चरनी में तारणहारा’, ‘देखो चरनी में यहुदा नगरी में तुम्हारे लिए जन्मा सितारा’, ‘आया मसीह चरनी में तू पपियाें को बचाने को’ आदि मनोहारी गीत गाकर समा बांध दिया।

रात 12 बजे चारों तरफ खुशियां छा गईं। लोगों ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाइयां दीं। इस मौके पर रेव्ह संजय विन्सेंट ने कहा कि यह खुशखबरी है कि दुनिया में प्रभु यीशु मसीह उद्धारकर्ता बनकर आए। उन्होंने परहित निवेदन कर दुनिया और देश में शांति के लिए प्रार्थना की।

सेंट जोसेफ महागिरिजाघर में विश्वासियों की भीड़ शाम ढलने के साथ ही जुटनी शुरू हो गई। फादर सीबीचन ने प्रार्थना कराई। यहां कई मनोहारी झांकियों के जरिए प्रभु यीशु का जन्म दिखाया गया। साथ ही उनके संदेश भी बताए गए। क्राइस्ट चर्च शास्त्री चौक के पुरोहित डिकन डीआर लाल ने बताया कि प्रभु यीशु मसीह ने कहा था मैं खोए हुए को ढूंढने एवं उद्धार करने आया हूं।

सेंट मार्क चर्च पादरीबाजार के पुरोहित रेव्ह अजीत लॉरेंस ने कहा कि बिना दर्शन के मानव संसार में अधूरा है। दिव्य दर्शन प्राप्त करने से उद्धार होता है। प्रेयर हाल राप्तीनगर में भी प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

सेंट मर्टिन चर्च खरैया में शाम 5 बजे प्रार्थना हुई। सेन्ट मार्क पादरी बाजार में 11:30 मिडनाइट सर्विस का आयोजन किया गया, जबकि क्राइस्ट चर्च में रात 11:30 बजे मिडनाइट सर्विस हुई। मसीही कलिसीया असुरन चौक कैरल नाइट, सेंट जोजफ महागिरजाघर सिविल लाइंस में रात 11:30 मिडनाईट सर्विस का आयोजन हुआ।

नायक इंटर कॉलेज में भी शाम को क्रिसमस पर कई कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर रेव्ह रोशन लाल, मोरेसन डायसन प्रवीन जेम्स, वीपी अलेक्जेंडर, बरैला बेनजमन, अमित राबर्ट, विशाल जेकब, अभिषेक जोशवा, धर्मवीर हबिल, निर्मल हारून, सचिन वेजमन, विजय मसीह, संजू फैडिक आदि मौजूद रहे।

गुब्बारों से सजाया गया गेट
सेंट जॉन्स चर्च, बशारतपुर को क्रिसमस पर खास ढंग से सजाया गया था। चर्च कमेटी की ओर से रंग-बिरंगे गुब्बारों से गेट बनाया गया था। अंदर प्रभु यीशु के जन्म की झांकी के साथ मां मरियम का लोगों ने दर्शन किया।

आतिशबाजी कर जताई खुशी
विभिन्न चर्चों में प्रभु यीशु के जन्म पर आतिशबाजी कर खुशियों का इजहार किया गया। बच्चों ने जमकर पटाखे छोड़े। इसके बाद केक काटा गया। कॉफी का भी लोगों ने लुत्फ उठाया। चर्चों में रात पौने एक बजे तक भीड़ रही।

सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता
रात के 12 बजते ही सोशल मीडिया पर क्रिसमस बधाई के संदेशों का तांता लग गया। लोगों ने अपने मित्रों एवं संबंधियों को फेसबुक, व्हाट्स एप के जरिए भी प्रभु यीशु के जन्म की बधाइयां प्रेषित कीं।

आस्ट्रेलिया टैड और ग्राहम दिखे उत्साहित
आस्ट्रेलिया के टैड स्टूब्बेर्स फील्ड और उनके मित्र ग्राहम अपनी भतीजी से मिलने गोरखपुर आए थे। भतीजी से क्रिसमस सेलिब्रेशन की चर्चा उन्हें यहां खींच लाई थी। सेंट जॉन्स चर्च बशारतपुर में उन्होंने भतीजी के परिवार के साथ क्रिसमस सेलीब्रेट किया। ऑस्ट्रेलिया के टेंट हिल शहर में रहने वाले टैड बाइबल की थियोलॉजी में मास्टर डिग्रीधारक हैं।

आज सुबह होगी प्रार्थना
सेंट जोसेफ महागिरिजाघर और सेंट एंथोनी चर्च धर्मपुर में सुबह 8:30 से 10 बजे क्रिसमस प्रेयर होगी वहीं क्राइस्ट चर्च में सुबह 9:30 बजे प्रार्थना होगी। सेंट जॉन्स चर्च, बशारतपुर में सुबह नौ से 10 बजे के बीच प्रार्थना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed