फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कांग्रेसियों का फिर पोस्टरवार, प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष को बताया बेस्ट जुमलेबाज

कांग्रेसियों का फिर पोस्टरवार, प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष को बताया बेस्ट जुमलेबाज

Sun, 24 Dec 2017 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 24 Dec 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों का फिर पोस्टरवार, प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष को बताया बेस्ट जुमलेबाज
पोस्टर जारी कर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को बेस्ट जुमलेबाज बताया है। जिला कांग्रेस के नेताओं ने इस तरह के पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया और मोदी सरकार से वादा निभाने की मांग की।
विज्ञापन


रविवार को कांग्रेस जिला महासचिव अनवर हुसैन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सबसे पहले कश्मीर में मारे गए मेजर और जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अपना वादा निभाने में विफ ल रहे हैं। चुनाव प्रचार दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री बनते ही पाकिस्तान के टुकड़े कर देने, हमारे एक जवान को मारने पर पाकिस्तान के दस जवानों को मारने, हर भारतीय के खाते में 15 लाख रुपये देने, बेरोजगारों को रोजगार देने समेत कई वादे किए थे। लेकिन जम्मू कश्मीर में जवान लगातार मारे जा रहे हैं और सरकार चुप्पी साधे हुए है। इसके अलावा देश में भुखमरी, बेरोजगारी बढ़ रही है।
विज्ञापन


अनवर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह केवल जुमलेबाजी करते हैं। इसलिए हमलोगों ने जनता की ओर से इस साल का बेस्ट जुमलेबाजी का अवार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को देने का फैसला लिया है। इस मौके पर सोनू कुमार, विजय गुप्ता, अयूब अली, दुर्गेश गुप्ता, मो. इमरान, मेराज अहमद, चंदन मद्धेशिया, सर्वेश गुप्ता, डा. आमीर, शहाबुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed