{"_id":"59edfbb54f1c1bf3538b8dd7","slug":"111508768693-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी गार्ड से भिड़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी गार्ड से भिड़ा युवक
Updated Mon, 23 Oct 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रवेश करने से रोकने पर सोमवार को एक युवक सिक्योरिटी गार्ड से भिड़ गया। इससे आधे घंटे तक यूनिवर्सिटी गेट पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। सिक्योरिटी गार्ड ने इसकी सूचना चीफ प्रॉक्टर को दी। मौके पर पहुंचे चीफ प्रॉक्टर ने युवक को कैंट पुलिस के हवाले कर दिया।
सोमवार को दिवाली की छुट्टी के बाद यूनिवर्सिटी खुली तो गेट पर रूटीन चेकिंग चल रही थी। दोपहर 1 बजे बाइक पर अपनी एक रिश्तेदार के साथ पहुंचे युवक ने बाइक लेकर कैंपस में घुसने की कोशिश की। सिक्योरिटी गार्ड के रोकने पर युवक उनसे भिड़ गया। युवक ने अपने आप को रसूखदार की तरह पेश करने की कोशिश की, मगर सिक्योरिटी गार्ड ने उसकी एक ना सुनी और उसे गेट पर बैठाकर इसकी सूचना चीफ प्रॉक्टर को दे दी। चीफ प्रॉक्टर ने युवक को कड़ी फटकार लगाई तो युवक तुरंत तेवर बदलकर माफी मांगने लगा। प्रॉक्टर ने युवक को कैंट पुलिस को सौंप दिया।