फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पिपराइच चीनी मिल बंद कराने वालों को मिलेगा दंड

पिपराइच चीनी मिल बंद कराने वालों को मिलेगा दंड

Tue, 17 Oct 2017 09:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Oct 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
पिपराइच चीनी मिल बंद कराने वालों को मिलेगा दंड
कोल्हुआ घाट पर सेतु निर्माण के शिलान्यास के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को चरगांवा ब्लॉक के कोल्हुआ घाट पर पुल का शिलान्यास और चरगांवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पिपराइच चीनी मिल बंद होने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि मिल साजिशन बंद करा दी गई, जब मिल बंद हो रही थी तब उस इलाके का हर कार्यकर्ता कहता था कि मिल बंद न होने पाए। हम सरकार में नहीं थे। आंदोलन में शामिल हुए, लेकिन मिल बंद हो गई। किसानों के पेट पर लात मारने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम बोले अब उद्योगों को बंद नहीं होने देंगे बल्कि बंद उद्योगों का पुनरोद्धार किया जाएगा।

धनवंतरी जयंती पर भेंट किया अस्पताल

सीएम ने चरगांवा ब्लॉक की जनता को आरोग्य के देव धनवंतरी की जयंती धनतेरस और दिवाली की शुभकामना दी। साथ ही कहा कि धनवंतरी जयंती पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए चरगांवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया है। उन्होंने सीएमओ को आदेश दिया कि अस्पताल में लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सप्ताह में एक दिन यहां विशेष शिविर आयोजित कराया जाए।
विज्ञापन

पुल की वजह से जुड़ेंगे दूर-दराज के गांव

कोल्हुआ घाट और जंगल अयोध्या प्रसाद के बीच 4.55 करोड़ की लागत वाले पुल के बनने से नदी के दोनों ओर बसे करीब तीन दर्जन गांवों की सवा लाख की आबादी सीधे तौर पर लाभान्वित होगी। चरगांवा ब्लॉक दो भागों में बंटा है। पुल बनने से दोनों ओर के गांव आपस में जुड़ जाएंगे। इससे लोगों को नदी पार के गांवों में आने के लिए 12 से 15 किलोमीटर दूरी कम होगी। समय, पेट्रोल और पैसे की बचत होगी। कुल चार पुल विभिन्न नदी घाटों पर स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइविंग इंस्टीट्यूट खुलेगा

सीएम ने गोरखपुर में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोलने की बात कहते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा और रोजगार की व्यवस्था सुदृढ़ होगी। बोले, नगर निकाय चुनावों के बाद बड़ी योजनाओं के साथ आएंगे। नौजवानों को शिक्षा और रोजगार के लिए पलायन नहीं करना होगा। इससे पहले पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह ने सीएम का स्वागत किया। क्षेत्र की जनता की मांग पूरी करने के लिए उन्होंने सीएम का आभार जताया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सेतु निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक नवनीत गुप्ता, महाप्रबंधक एसी गर्ग, परियोजना प्रबंधक एके सिंह, डीएम राजीव रौतेला, सीएमओ डॉ. रवींद्र कुमार आदि मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed