{"_id":"59ca8a0e4f1c1ba9538b489f","slug":"111506445838-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैनल का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैनल का ताला तोड़कर चोरी
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेसरहा(सिद्धार्थनगर)। बांसी कोतवाली अंतर्गत डड़िया गांव में मंगलवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक घर के चैनल का ताला तोड़कर पांच हजार नकदी व आभूषण उड़ा दिया। महिला ने बदमाशों को घर से निकलते हुए देखकर 100 नंबर पर सूचना दी। करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बांसी-धानी मार्ग पर स्थित डड़िया गांव निवासी भरथरी मौर्या रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। पत्नी रीता तीन बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। मंगलवार को बच्चों को स्कूल भेजकर रीता खेत में काम करने चली गई थी। इस दौरान बाइक से आए दो बदमाश घर के चैनल पर लगा ताला तोड़कर घर में घुस गए। बक्से में रखे पांच हजार रुपये नकदी व आभूषण समेट लिए। बदमाश घर से बाहर निकलकर बाइक पर बैठ रहे थे, तभी रीता भी घर पहुंच गई। जब तक वह शोर मचाती बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी 100 नंबर पर दी, लेकिन पुलिस दो घंटे बाद पहुंची। रीता के अनुसार चोर बक्से में रखा पांच हजार रुपये नकदी, सोने की दो जोड़ी झुमकी, नथिया एक जोड़ी, टीका एक जोड़ी, चांदी का पाजेब दो, चांदी का झाल एक जोड़ी सहित लाखों माल ले गए है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी बांसी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाए।
तहसील से बाइक चोरी, चंद घंटे में बरामद
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के पोखरभिटवा निवासी महेंद्र यादव मंगलवार को किसी कार्य से तहसील कार्यालय आए थे। परिसर वे बाइक खड़ी कर कार्यालय में चले गए। कुछ देर बाद लौटे तो बाइक गायब थी। सूचना पुलिस को दी। तत्काल बाइक चोरी का संदेश कंट्रोल रूम से वायरलेस पर प्रसारित किया गया। बांसी से गुजरने वाले सभी रास्तों पर पुलिस टीम को सतर्क कर दिया गया। खेसरहा क्षेत्र में तैनात यूपी-100 की पीआरवी 1516 ने लक्ष्मीपुर चौराहे पर रुककर संदेश के अनुसार वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान लाल रंग की बाइक आती दिखी। पुलिस को देखते ही सवार भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में अपना नाम छोटेलाल यादव निवासी संतकबीरनगर बताया। टीम ने उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह ने पीआरवी टीम में शामिल मुख्य आरक्षी हरीओम यादव, आरक्षी यशपाल यादव व चालक शैलेष तिवारी को 2500 रुपये के इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की। खेसरहा एसओ रणधीर मिश्र ने बताया कि बाइक सहित चोर पकड़ा गया है। मामले की छानबीन किया जा रहा है।