फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सीएम दरबार पहुंचा चोटी कांड

सीएम दरबार पहुंचा चोटी कांड

Tue, 05 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
सीएम दरबार पहुंचा चोटी कांड

विज्ञापन
गोरखपुर।
चोटी कटने की घटनाएं पिछले दिनों पूरे प्रदेश में सुर्खियों में थीं। अब यह मामला मुख्यमंत्री के पास भी पहुंच गया है। सोमवार को जनता दरबार में पहुंची मऊ की एक पीड़िता ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई तो उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया और जांच कराने के बाद समुचित इलाज कराने निर्देश दिया गया।
सोमवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचीं मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के पुरेंदा गांव की रहने वाली पूनम यादव ने बताया कि 22 अगस्त से रोजाना उसके सिर कुछ बाल गिर जाते हैं और इसके बाद वह बेहोश हो जाती है। यह समस्या दिन में दो से तीन बार होती है। लोगों ने इसे बीमारी बताया तो तीन दिन तक मऊ जिला अस्पताल में भर्ती थी पर कोई फायदा नहीं हुआ। ऐसे में सीएम से उसने इलाज की समुचित व्यवस्था कराए जाने की गुजारिश की। पूनम की समस्या सुनने के बाद सीएम ने उसे मेडिकल कॉलेज में भेजने के साथ ही उसकी जांच करा कर इलाज की व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन


आशा वर्कर की नहीं हो पाई सीएम से मुलाकात
गोरखनाथ मंदिर में सोमवार को मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं बताने के लिए काफी संख्या में आशा वर्कर पहुंचीं, लेकिन उनकी मुलाकात सीएम से नहीं हो पाई। आशा संघ की अध्यक्ष चंदा यादव ने कहा कि अस्पतालों में लगातार श्रम के बाद भी उनके साथ अब तक न्याय नहीं हो पाया। आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार से मानदेय 18 हजार रुपये किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शन-पूजन के बाद फरियादियों से मिले सीएम
सोमवार को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिन की शुरूआत दर्शन-पूजन और गायों को बिस्कुट और गुण खिलाने से की। सुबह 6.15 बजे वह अपने कार्यालय में पहुंचे। इसके बाद फरियादियों से मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ। सीएम ने करीब दो घंटे तक मौके पर मौजूद फरियादियों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद वह अपने निजी कक्ष में चले गए। 9.30 बजे वापस लौटे और मंदिर में आए प्रमुख लोगों से मुलाकात की। एक घंटे बाद वह दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित संगोष्ठी में शामिल होने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed