{"_id":"599b37a14f1c1ba80e8b495d","slug":"111503344545-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्\nथाई अस्पतालों में मरीजों की बाढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस् थाई अस्पतालों में मरीजों की बाढ़
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। बाढ़ क्षेत्रों में बने अस्थाई अस्पतालों में सोमवार को मरीजों की बाढ़ सी रही। हर रोज करीब इन अस्पतालों पर दो सौ से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं।
मोहरीपुर प्राथमिक विद्यालय में बना अस्थाई अस्पताल भी सोमवार को मरीजों से भरा रहा। स्वास्थ्य केन्द्र पर आयुष के डॉ. बीएन सिंह, फार्मासिस्ट सुशील कुमार सिंह और राजेश चौधरी ने ओपीडी में आए करीब दो सौ मरीजों का इलाज किया और उन्हें दवाएं दीं। मानीराम रेलवे क्रॉसिंग के पास बने अस्थाई अस्पताल में आयुष के डॉ. राजेश कुमार वैश्य ने करीब 300 मरीजों का इलाज कर दवाएं दे दीं। महुआतर रेलवे क्रॉसिंग के पास बनी बाढ़ चौकी के अस्थाई अस्पताल पर गोरखनाथ अर्बन हेल्थ पोस्ट पर तैनात डॉ. नुपुर श्रीवास्तव ने करीब 350 मरीजों का इलाज किया। यहां बाढ़ प्रभावित करीब दो दर्जन गांव के मरीजों पहुंच रहे हैं। अन्य अस्थाई अस्पतालों समेत बाढ़ चौकियों पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों के पास ऐसे ही काफी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं।