{"_id":"59628f3e4f1c1bc84d8b46a4","slug":"111499631422-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगढ़ ताल के पास लगेगी भगवान बुद्ध की मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगढ़ ताल के पास लगेगी भगवान बुद्ध की मूर्ति
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
आने वाले समय में रामगढ़ ताल की खूबसूरती और बढ़ जाएगी। लेक व्यू की लंबाई और ज्यादा करने के साथ इसे ग्रीन ट्रैक के रूप में विकसित किया जाएगा, इसके अलावा यहां भगवान बुद्ध की प्रतिमा भी लगाई जाएगी।
नया सवेरा योजना के तहत रामगढ़ ताल का सुंदरीकरण हो रहा है। इसके तहत पैडलेगंज से सर्किट हाउस जाने वाली सड़क पर 1.2 किलोमीटर लंबाई में ट्रैक बनाया गया है। फव्वारा आदि सुविधाओं से युक्त इस ट्रैक की खूबसूरती रात के वक्त लाइटिंग से और भी बढ़ जाती है। इन सुविधाओं की तारीफ से प्रेरित होकर रामगढ़ ताल सुंदरीकरण योजना के तहत ट्रैक की लंबाई 240 मीटर और बढ़ाए जाने की योजना है। इसके अलावा आसपास हरियाली बढ़ाकर इसे ग्रीन ट्रैक के रूप में विकसित किया जाएगा। इसकी एक वजह यह भी है कि रामगढ़ ताल एक वेट लैंड एरिया है। इसमें बहुत ज्यादा कृत्रिम निर्माण नहीं किया जा सकता है, ऐसे में परियोजना के अधिकारियों ने इस ट्रैक को ग्रीन ट्रैक के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है, ताकि रामगढ़ ताल की प्राकृतिक स्वरूप में किसी तरह की छेड़छाड़ न हो। पर्यटन के लिहाज से इसकी खूबसूरती और बढ़ाने के लिए भगवान बुद्ध की 2.5 मीटर ऊंची मूर्ति भी लगाए जाने की योजना है।
एक नजर में
ट्रैक की लंबाई 240 मीटर और बढ़ाई जाएगी
भगवान बुद्ध की 2.5 मीटर ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी
क्षेत्र का प्राकृतिक स्वरूप बरकरार रखने के लिए ग्रीन ट्रैक का निर्माण होगा