फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गंडक में चलाई जाएगी जहाज, बनेगा जलमार्ग

गंडक में चलाई जाएगी जहाज, बनेगा जलमार्ग

Sun, 09 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
गंडक में चलाई जाएगी जहाज, बनेगा जलमार्ग
कुशीनगर। अब तक केवल बाढ़ की त्रासदी के लिए चर्चा में रहने वाली गंडक नदी को भारत सरकार के पोत परिवहन मंत्रालय ने जलमार्ग संख्या 37 में तब्दील करने का निर्णय लिया है। इस नदी में मालवाहक नौकाएं व जहाज चलाने की योजना है। नेपाल व बिहार बॉर्डर स्थित भैंसालोटन से लेकर गंगा नदी के संगम स्थल सोनपुर तक जहाज चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार के वाल्मीकि नगर के सांसद सतीश चंद्र दूबे को पत्र भेजकर इस नदी को जल परिवहन के रूप में विकसित किए जाने की जानकारी दी है। इस पत्र के अनुसार नदी को जलमार्ग संख्या 37 के रूप में विकसित करने की योजना है, जिसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार हो गई है। केंद्र सरकार ने 150.73 करोड़ रुपये भी स्वीकृत कर दिए हैं। गंडक को जलमार्ग के रूप में विकसित करने से यूपी के महराजगंज व कुशीनगर जिले के अलावा बिहार प्रांत के पश्चिमी चंपारण व गोपालगंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पर्यटन व रोजगार की नई संभावनाओं की उम्मीद है।
विज्ञापन

हिमालय के भीतरी हिस्सों से निकली गंडक नदी वाल्मीकि नगर बैराज से आगे मैदानी इलाके में प्रवेश करती है। पड़ोसी जिला महराजगंज के निचलौल तहसील से होते हुए कुशीनगर और पड़ोसी प्रांत बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बीच से होकर नदी आगे बढ़ती है। कुशीनगर जिले का करीब 80 किलोमीटर हिस्सा गंडक नदी के किनारे है। नदी का सर्वाधिक हिस्सा बिहार में है। पिछले दो वर्षों से इस नदी को जलमार्ग के रूप में विकसित करने की योजना पर काम चल रहा था। कई बार इसका सर्वे भी हो चुका था। नदी का तल उथला हो रहा है, इसके बावजूद इसमें पूरे वर्ष पानी का वेग बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed