फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रोजगार मेला : टेक्निकल स्किल वालों के लिए 60 प्रतिशत रिक्तियां

रोजगार मेला : टेक्निकल स्किल वालों के लिए 60 प्रतिशत रिक्तियां

Tue, 27 Jun 2017 08:01 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
रोजगार मेला : टेक्निकल स्किल वालों के लिए 60 प्रतिशत रिक्तियां
सेवायोजन कार्यालय में कंपनियों के शेड्यूल देखते अभ्यर्थी। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में लगने वाले रोजगार मेले में रजिस्ट्रेशन कराने वाले युवाओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कक्षा आठ से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक अपनी किस्मत आजमाने के लिए पंजीकरण करा रहे हैं। कंपनियां टेक्निकल स्किल हासिल करने वाले युवाओं को तरजीह दे रही हैं। करीब 11 हजार रिक्तियों में 60 फीसदी टेक्निकल योग्यता रखने वालों के लिए हैं, जबकि 40 फीसदी सीटें नॉन टेक्निकल स्किल वालों के लिए हैं।
मंगलवार को भी रोजगार दफ्तर और आईटीआई, चरगांवा में रजिस्ट्रेशन कराने वाले युवाओं की भीड़ उमड़ी। 29 और 30 जून को लगने वाले रोजगार मेले के लिए 64 कंपनियों में 11,466 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके मद्देनजर रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या अब तक 10 हजार पार कर चुकी है। आलम यह है कि गोरखपुर और आसपास के जिलों की सात कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन ही करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


बढ़ाए गए काउंटर
रोजगार दफ्तर और आईटीआई चरगांवा में रजिस्ट्रेशन कराने वाले युवाओं की बढ़ती तादाद को देखते हुए मंगलवार को दोनों स्थानों पर काउंटरों की संख्या बढ़ाई गई। जानकारों का मानना है कि पंजीकरण के आखिरी दिन यह आंकड़ा 15 हजार पार कर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed