फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   वित विहीन स्कूल प्रबंधकों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

वित विहीन स्कूल प्रबंधकों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

Sun, 18 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
वित विहीन स्कूल प्रबंधकों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
महराजगंज। जिला मुख्यालय पर वित्त विहीन मान्यता विहीन स्कूल प्रबंधक संघ का अनिश्चितकालीन धरना 10 वें दिन जारी रहा। संगठन के लोगों ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर मांगों को पूरा कराने का दबाव बनाया। कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। यज्ञ कर शासन प्रशासन की बुद्धि को शुद्ध करने का आह्वान हुआ है। रविवार से धरने को आमरण अनशन में तब्दील करने का ऐलान किया गया।
विज्ञापन

वित्त विहीन स्कूल प्रबंधक संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि शासन प्रशासन मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। हो सकता है कि यज्ञ करने से शासन प्रशासन के विचारों में बदलाव आए। अगर मान्यता के नियमो को सरल नहीं किया गया तो संगठन आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। धरना देते 10 दिन हो चुके हैं लेकिन, प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। मान्यता विहीन स्कूलों को बंद करने से शासन प्रशासन को कोई लाभ नहीं मिलेगा। नुकसान ही होगा। स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक बेरोजगार हो जाएंगे। उनकी रोजी-रोटी का इंतजाम सरकार को करना पड़ेगा। वैसे ही सरकार रोजगार देने के बजाए छीनने का काम कर रही है। इस मौके पर परेदशी, नीरज, लाल विहारी, जितेन्द्र, सिंह, तारकेश्वर कन्नौजिया, कमलेश शर्मा, गोपाल तिवारी, आशोक शुक्ला के अलावा अन्य प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed