{"_id":"59455db64f1c1b0c1c8b46bb","slug":"111497718198-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली की प्रतिमा क्षत ग्रिस्त करने पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली की प्रतिमा क्षत ग्रिस्त करने पर रोष
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्डपुर (सिद्धार्थनगर)। मोहाना थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव में मिट्टी से निर्मित देवी की प्रतिमा फावड़े से खुदाई कर नष्ट करने की कोशिश से गांव में तनाव फैल गया है। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। एहतियात के तौर पर गांव मेें फोर्स तैनात कर दी गई है।
क्षेत्र के खलीलपुर गांव निवासी विंध्याचल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के पास चबूतरे पर पूजन के लिए मिट्टी से मां काली की प्रतिमा बनाकर स्थापित की गई थी। मंदिर का निर्माण कराया जाना था। शनिवार को गांव के ही एक व्यक्ति ने घर के सामने मंदिर बनने का विरोध करते हुए फावड़े से मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी होते ही गांव में तनाव फैल गया। मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसओ मोहाना रामविलास यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है। गांव में फोर्स तैनात है। स्थिति नियंत्रण में है। हर हालात पर नजर रखी जा रही है।