फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   104 special buses will run on Rakshabandhan from 17 to 21 august

रक्षाबंधन पर चलेंगी 104 स्पेशल बसें

Mon, 08 Aug 2016 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Mon, 08 Aug 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
104 special buses will run on Rakshabandhan from 17 to 21 august
up roadways
रक्षाबंधन पर रोडवेज गोरखपुर परिक्षेत्र में 104 स्पेशल बसें चलाएगा। ये बसें 16 से 21 अगस्त के बीच निर्धारित दस रूटों पर चलेंगी। इसके मद्देनजर निगम के चालकों और परिचालकों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर बसों के संचालन को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक सुग्रीव कुमार राय सोमवार को गोरखपुर रीजन के सभी डिपो गोरखपुर, राप्तीनगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, पडरौना, बस्ती, और सोनौली डिपो के एआरएम के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने बसें समय से चलाने और जिस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक हो, वहां अतिरिक्त बसें संचालित का निर्देश दिया। साथ ही जिन डिपो में बसों की संख्या कम है, उसकी रिपोर्ट भी ली। उन्होंने सिद्धार्थनगर डिपो में चालकों की कमी दूर करने का निर्देश दिया। स्पेशल बस के अलावा गोरखपुर, पडरौना, तमकुहीरोड, तमकुहीराज, देवरिया, ठूठीबारी और सोनौली रूट पर चलने वाली अनुबंधित बसों का फेरा भी बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इन रूटों पर चलेंगी बसें
सोनौली-दिल्ली 10 बसें, गोरखपुर-लखनऊ 30, देवरिया-लखनऊ 10, महराजगंज-लखनऊ 5, बस्ती-लखनऊ 12, बस्ती-कानपुर 5, गोरखपुर-कानपुर 8, गोरखपुर-इलाहाबाद 10, गोरखपुर-वाराणसी 10 और देवरिया-कानपुर चार बस चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसी बसों का तय हुआ रूट 

प्रदेश की राजधानी के लिए गोरखपुर रीजन के हर जिले से चलने वाली एसी बस सेवा के लिए रूट निर्धारित कर लिया गया है। पहली बार चंदौली से गोरखपुर के लिए एसी बसों का संचालन होगा। इसके साथ ही सोनौली से वाराणसी के लिए वाया गोरखपुर होकर दो एसी बसें चलेंगी। सिद्धार्थनगर से लखनऊ के बीच वाया बस्ती होकर भी एक एसी बस का संचालन होगा। परिवहन निगम ने गोरखपुर रीजन में 16 अनुबंधित एसी बसों से अनुबंध किया है। क्षेत्रीय प्रबंधक सुग्रीव कुमार राय ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए बसों के संचालन के लिए रूट निर्धारित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर में पहली बार चंदौली से एसी बस सेवा भी शुरू हो रही है। 

इन रूटों पर चलेंगी एसी बसें

- सोनौली से लखनऊ वाया गोरखपुर
- गोरखपुर से लखनऊ
- गोरखपुर से इलाहाबाद
- गोरखपुर से कानपुर वाया लखनऊ
- महराजगंज से लखनऊ वाया गोरखपुर
- गोरखपुर से इलाहाबाद
- देवरिया से लखनऊ वाया गोरखपुर
- पडरौना से कानपुर वाया कुशीनगर, लखनऊ
- सिद्धार्थनगर से लखनऊ वाया बस्ती
- चंदौली से गोरखपुर वाया वाराणसी, आजमगढ़
- सोनौली से वाराणसी वाया गोरखपुर, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed