{"_id":"57a8ad2b4f1c1bb361ee45bc","slug":"104-special-buses-will-run-on-rakshabandhan-from-17-to-21-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर चलेंगी 104 स्पेशल बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर चलेंगी 104 स्पेशल बसें
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Mon, 08 Aug 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
up roadways
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर रोडवेज गोरखपुर परिक्षेत्र में 104 स्पेशल बसें चलाएगा। ये बसें 16 से 21 अगस्त के बीच निर्धारित दस रूटों पर चलेंगी। इसके मद्देनजर निगम के चालकों और परिचालकों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं।
रक्षाबंधन पर बसों के संचालन को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक सुग्रीव कुमार राय सोमवार को गोरखपुर रीजन के सभी डिपो गोरखपुर, राप्तीनगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, पडरौना, बस्ती, और सोनौली डिपो के एआरएम के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने बसें समय से चलाने और जिस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक हो, वहां अतिरिक्त बसें संचालित का निर्देश दिया। साथ ही जिन डिपो में बसों की संख्या कम है, उसकी रिपोर्ट भी ली। उन्होंने सिद्धार्थनगर डिपो में चालकों की कमी दूर करने का निर्देश दिया। स्पेशल बस के अलावा गोरखपुर, पडरौना, तमकुहीरोड, तमकुहीराज, देवरिया, ठूठीबारी और सोनौली रूट पर चलने वाली अनुबंधित बसों का फेरा भी बढ़ाने का निर्देश दिया।
इन रूटों पर चलेंगी बसें
सोनौली-दिल्ली 10 बसें, गोरखपुर-लखनऊ 30, देवरिया-लखनऊ 10, महराजगंज-लखनऊ 5, बस्ती-लखनऊ 12, बस्ती-कानपुर 5, गोरखपुर-कानपुर 8, गोरखपुर-इलाहाबाद 10, गोरखपुर-वाराणसी 10 और देवरिया-कानपुर चार बस चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
- गोरखपुर से लखनऊ
- गोरखपुर से इलाहाबाद
- गोरखपुर से कानपुर वाया लखनऊ
- महराजगंज से लखनऊ वाया गोरखपुर
- गोरखपुर से इलाहाबाद
- देवरिया से लखनऊ वाया गोरखपुर
- पडरौना से कानपुर वाया कुशीनगर, लखनऊ
- सिद्धार्थनगर से लखनऊ वाया बस्ती
- चंदौली से गोरखपुर वाया वाराणसी, आजमगढ़
- सोनौली से वाराणसी वाया गोरखपुर, आजमगढ़

एसी बसों का तय हुआ रूट
प्रदेश की राजधानी के लिए गोरखपुर रीजन के हर जिले से चलने वाली एसी बस सेवा के लिए रूट निर्धारित कर लिया गया है। पहली बार चंदौली से गोरखपुर के लिए एसी बसों का संचालन होगा। इसके साथ ही सोनौली से वाराणसी के लिए वाया गोरखपुर होकर दो एसी बसें चलेंगी। सिद्धार्थनगर से लखनऊ के बीच वाया बस्ती होकर भी एक एसी बस का संचालन होगा। परिवहन निगम ने गोरखपुर रीजन में 16 अनुबंधित एसी बसों से अनुबंध किया है। क्षेत्रीय प्रबंधक सुग्रीव कुमार राय ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए बसों के संचालन के लिए रूट निर्धारित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर में पहली बार चंदौली से एसी बस सेवा भी शुरू हो रही है।इन रूटों पर चलेंगी एसी बसें
- सोनौली से लखनऊ वाया गोरखपुर- गोरखपुर से लखनऊ