{"_id":"5cd867dbbdec2207786b9052","slug":"101557686235-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा @ 42.9, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा @ 42.9, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार
Mon, 13 May 2019 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पारा 43 डिग्री के करीब जा पहुंचा। पूरे दिन लोग झुलसते रहे। मौसम विशेषज्ञ मंगलवार को बूंदाबांदी के राहत की संभावना जता रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से तापमान लगातार 40 डिग्री से ज्यादा बना हुआ है। लेकिन रविवार को पारा सामान्य से करीब तीन डिग्री ज्यादा (42.9 डिग्री) पहुंच गया। हालांकि हवा की रफ्तार कम रहने और वातावरण में नमी ने थोड़ी राहत दी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि सोमवार को भी राहत के आसार नहीं हैं। अधिकतम पारा 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। हवा की रफ्तार भी 40-42 किलोमीटर पहुंच सकती है। 13 और 14 मई को गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।